{"_id":"5f61d0037f38d863e7305ae4","slug":"scientists-found-out-how-the-flying-snakes-glide-through-air","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Flying Snake: आखिर हवा में कैसे उड़ पाते हैं ये सांप, वैज्ञनिकों ने लगाया पता","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Flying Snake: आखिर हवा में कैसे उड़ पाते हैं ये सांप, वैज्ञनिकों ने लगाया पता
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Wed, 16 Sep 2020 06:33 PM IST
वैसे तो उड़ने वाले सांप बहुत कम ही देखने को मिलते हैं। लेकिन बहुत ज्यादा जहरीले ना होने के बावजूद भी इन सांपों का खौफ अधिक रहता है। इन सांपों में सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात ये लगती है कि ये सांप पंख ना होने के बावजूद भी कैसे उड़ लेते हैं। हाल ही में हुए एक शोध में वैज्ञानिकों को इस बात का पता चल गया है कि ये सांप किस तरह से उड़ते हैं।
Trending Videos
2 of 5
हवा में उड़ने वाला सांप
- फोटो : सोशल मीडिया
पैराडाइस ट्री स्नेक या क्रिसोपेलिया पाराडिसी प्रजाति के सांप पेड़ की एक शाखा से दूसरे शाखा तक उड़ते हुए जाते हैं। इतना ही नहीं कई बार ये सांप उड़कर जमीन पर भी उतर आते हैं। उड़ते समय ये सांप खास तरीके से हिलते हुए हवा में तैरते हैं और अंग्रेजी लेटर 'S' की तरह आकार बनाते हैं। इस प्रक्रिया को अनड्यूलेशन कहा जाता है। इसी गतिविधि के जरिए खास प्रजाति के सांप हवा में उड़ते हैं। इन सांपों को ग्लाइडिंग स्नेक भी कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
हवा में उड़ने वाला सांप
- फोटो : सोशल मीडिया
हवा में उड़ने वाले कुल 7 प्रजाति के सांपों पर शोधकर्ताओं ने अध्ययन किया। इसके लिए उन्होंने सांपों की गतिविधियों को हाई स्पीड कैमरों में रिकॉर्ड किया। शोधकर्ताओं ने बताया कि अपने शरीर को सीधा कर लेना इन सांपों के उड़ान का हिस्सा है। लेकिन वे लहराने वाली गतिविधि भी करते हैं। ऐसा लगता है कि सांप हवा में तैरते हैं, जिससे अनड्यूलेशन की गतिविधि होती है।
4 of 5
हवा में उड़ने वाला सांप
- फोटो : सोशल मीडिया
शोध में ये भी पता चला कि ये सांप उड़ते समय दो अलग-अलग तरह की गतिविधियां करते हैं। सबसे पहले वे एक बड़े आयाम वाली चौड़ाई वाली लहर बनाते हैं और इसके साथ ही वे एक छोटे आयाम वाली एक लंबाई वाली लहर भी बनाते हैं। वैसे इनकी सारी गतिविधि इतनी तेज होती है कि आंखों से पूरी तरह से देख पाना मुमकिन नहीं होता है।
विज्ञापन
5 of 5
हवा में उड़ने वाला सांप
- फोटो : सोशल मीडिया
उड़ने वाले सांपों की ये प्रजाति दक्षिणपूर्व एशिया के अलावा भारत, श्रीलंका, दक्षिण चीन और फिलीपींस में भी पाए जाते हैं। आमतौर पर ये सांप भोजन के लिए छिपकली, कुतरने वाले जीव, चमगादड़, कुछ पंछी तक का शिकार करते हैं। बता दें कि इन सांपों का जहर जानलेवा नहीं होता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।