सब्सक्राइब करें

IPL 2020: धोनी को चिंता, मुंबई के खिलाफ पहला मैच नहीं खेलेगा CSK का यह खिलाड़ी

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 16 Sep 2020 05:59 PM IST
विज्ञापन
IPL 2020: Ruturaj Gaikwad ruled out of CSK vs MI opener
चेन्नई सुपरकिंग्स - फोटो : ट्विटर

चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ अब भी पृथकवास में हैं। पिछले महीने वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। अबु धाबी में 19 सितंबर से शुरू हो रहे आईपीएल के पहले मुकाबले में उनके नहीं खेलने की संभावना है। बता दें कि आईपीएल 2020 का पहला मुकाबला चेन्नई और मुंबई का है। 




 

Trending Videos
IPL 2020: Ruturaj Gaikwad ruled out of CSK vs MI opener
चेन्नई सुपरकिंग्स - फोटो : पीटीआई

सीएसके के सीईओ कासी विश्वनाथन ने कहा कि ऋतुराज बिलकुल ठीक हैं लेकिन उन्हें अब तक टीम के जैविक रूप से सुरक्षित माहौल से जुड़ने के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की स्वीकृति नहीं मिली है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2020: Ruturaj Gaikwad ruled out of CSK vs MI opener
चेन्नई मुंबई - फोटो : अमर उजाला

विश्वनाथन ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, 'ऋतुराज को अब तक बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने स्वीकृति नहीं दी है और वह अब भी पृथकवास में हैं। पहले मैच के लिए उनके उपलब्ध रहने की संभावना नहीं है। हमें अगले कुछ दिनों में उनके जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में लौटने की उम्मीद है और वह बिलकुल ठीक है।'

IPL 2020: Ruturaj Gaikwad ruled out of CSK vs MI opener
चेन्नई सुपरकिंग्स - फोटो : सोशल मीडिया
सीएसके के दल के 13 सदस्य पिछले महीने कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए थे और इनमें दो खिलाड़ी ऋतुराज और दीपक चाहर भी शामिल थे। चाहर और 11 अन्य लोग बीमारी से उबर चुके हैं। चाहर ने दो अनिवार्य नेगेटिव नतीजों के बाद ट्रेनिंग शुरू कर दी है।


 
विज्ञापन
IPL 2020: Ruturaj Gaikwad ruled out of CSK vs MI opener
csk

ऋतुराज के भी रविवार और सोमवार को दो परीक्षण हुए। इनके नतीजों के बारे में जानकारी नहीं मिली है। ऋतुराज टीम में सुरेश रैना के विकल्प थे जो निजी कारणों से टूर्नामेंट से हट गए और स्वदेश वापस लौट गए। सीनियर स्पिनर हरभजन सिंह भी निजी कारणों से टूर्नामेंट में नहीं खेल रहे। विश्वनाथन ने कहा कि टीम ने अब तक अपने विकल्पों के बारे में फैसला नहीं किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed