Dangerous Fish: आमतौर पर जहरीले जीवों की बात करते समय सांप और बिच्छू ही दिमाग में आते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि भारत में एक ऐसी जहरीली मछली भी पाई जाती है जिसका पूरा शरीर ही विषैला होता है? इस मछली का नाम है स्कॉर्पियन फिश। इस दुर्लभ मछली की खोज भारत के वैज्ञानिकों ने 2020 में मन्नार की खाड़ी में की थी। मन्नार की खाड़ी एक उथले पानी की खाड़ी है जो हिन्द महासागर में लक्षद्वीप सागर के एक भाग का हिस्सा है। खैर, केंद्रीय समुद्री मत्स्य अनुसंधान संस्थान के शोधकर्ताओं ने सेतु कराई तट पर इस मछली को पाया था। यह पहली बार था जब इस प्रजाति की मछली को भारतीय जल में जीवित पाया गया था। वैज्ञानिकों के मुताबिक यह मछली इतनी खतरनाक होती है कि इसे खाने से इंसान की मौत भी हो सकती है। इसके अलावा स्कॉर्पियन फिश अपने आप में कई अद्भुत विशेषताएं समेटे हुए हैं, जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए।
Scorpion Fish: गिरगिट की तरह रंग बदलने में माहिर है ये मछली, जहरीली इतनी की किंग कोबरा को देती है टक्कर
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिखर बरनवाल
Updated Fri, 15 Nov 2024 12:07 PM IST
सार
आमतौर पर जहरीले जीवों की बात करते समय सांप और बिच्छू ही दिमाग में आते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि भारत में एक ऐसी जहरीली मछली भी पाई जाती है जिसका पूरा शरीर ही विषैला होता है? इस मछली का नाम है स्कॉर्पियन फिश।
विज्ञापन