फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेडरूम से हर रोज आती थीं अजीबोगरीब आवाजें, जब खुला राज तो दंग रह गए सब

Wed, 22 May 2019 07:57 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 22 May 2019 07:57 PM IST
विज्ञापन
Shocking story Spanish Couple finds 80 thousand bees in his bedroom
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

जरा सोचिए कि आप अपने बेडरूम में गहरी नींद में सो रहे हों और आपके आसपास कुछ अजीबोगरीब आवाजें सुनाई दे रही हों। ऐसी हालत में चाहे कितना भी मजबूत दिल वाला हो, वो एक बार डर तो जरूर जाएगा। कुछ ऐसा ही हुआ है स्पेन के ग्रेनेडा में रहने वाले एक कपल के साथ। 

Shocking story Spanish Couple finds 80 thousand bees in his bedroom
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File photo

दरअसल, कपल जब भी अपने बेडरूम में सोने जाते थे तो उन्हें अजीब-अजीब आवाजें सुनाई देती थीं। उन्होंने इन आवाजों का पता लगाने की खूब कोशिश की, लेकिन वो नाकाम रहे। थक-हारकर उन्होंने एक स्थानीय शख्स से मदद के लिए संपर्क किया। 

Shocking story Spanish Couple finds 80 thousand bees in his bedroom
बेडरूम में मधुमक्खियां - फोटो : Social media

उस शख्स ने भी कपल के बेडरूम की जांच की, लेकिन कहीं कुछ नहीं मिला। बाद में फैसला किया गया कि बेडरूम की दीवार तोड़ दी जाए, शायद उस पार कुछ मिल जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shocking story Spanish Couple finds 80 thousand bees in his bedroom
बेडरूम में मधुमक्खियां - फोटो : CNN

जब बेडरूम की दीवार तोड़ी गई तो सामने का नजारा देखकर सभी की आंखें फटी की फटी रह गईं। शख्स ने बताया कि ऐसा खतरनाक नजारा उसने अपनी जिंदगी इससे पहले कभी नहीं देखा था। 

विज्ञापन
Shocking story Spanish Couple finds 80 thousand bees in his bedroom
मधुमक्खियां - फोटो : Max Pixel

दरअसल, दीवार के भीतर करीब 80 हजार मधुमक्खियों ने डेरा जमा रखा था और पिछले एक साल से कपल इन्हीं की आवाजें सुनकर डर के साए में जी रहा था। हालांकि बाद में मधुमक्खियों को वहां से हटा दिया गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed