सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Most Expensive Egg: ये है सोने का अंडा देने वाली मुर्गी! 50 हजार में बिक रहा एक अंडा, जानिए क्या है खासियत

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 16 Aug 2022 07:30 PM IST
विज्ञापन
single an egg from chicken could sell for almost 50 thousand know the special things
50 हजार में बिक रहा मुर्गी का एक अंडा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

Most Expensive Egg: प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए दुनियाभर में लोग अंडा खाते हैं। अंडे के फायदे को देखते हुए ही कहा जाता है कि संडे हो या मंडे रोज खाएं अंडे। सेहत के लिए अंडा बेहद फायदेमंद होता है। अंडे में विटामिंस और मिनरल्स भरपूर मात्रा में मिलता है। लोगों को डाॅक्टर भी अंडा खाने की सलाह देते हैं। भारत में आमतौर पर पांच से आठ रुपये में एक अंडा मिलता है। कड़कनाथ जैसे विशेष अंडे की कीमत भी 80 से 100 रुपये तक होती है। लेकिन आपको जानकारी मिले कि एक मुर्गी के अंडे की कीमत 50 हजार है, तो क्या आपको यकीन होगा? लेकिन यह बिल्कुल सच है। 



दरअसल एक मुर्गी ने ऐसा अनोखा अंडा दिया है जो 500 पाउंड यानि 50 हजार रुपए में बिक रहा है। यह खास अंडा ब्रिटेन में रहने वाला एक परिवार बेच रहा है। अब लोगों के मन में सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर इस अंडे में ऐसा क्या है कि 50 हजार का बिक रहा है। आइए जानते हैं कि आखिर ये अंडा इतना महंगा क्यों बिक रहा है? 

Trending Videos
single an egg from chicken could sell for almost 50 thousand know the special things
50 हजार में बिक रहा मुर्गी का एक अंडा - फोटो : Pixabay
मुर्गी ने दिया खास अंडा

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन में एक परिवार करीब 20 साल रेस्क्यू किए गए मुर्गे-मुर्गियों पालता आ रहा है। इन मुर्गियों में से एक मुर्गी ने एक दिन अनोखा अंडा दिया जिसे देखकर एनाबेल का परिवार हैरत में पड़ गया। अनोखा अंडा देने वाली मुर्गी का नाम ट्विन्स्की है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
single an egg from chicken could sell for almost 50 thousand know the special things
50 हजार में बिक रहा मुर्गी का एक अंडा - फोटो : Pixabay
जानिए दुर्लभ अंडे की खासियत

मुर्गी ने जिस अंडे को दिया है वह गोल था और एनाबेल इस अंडे को देखकर हैरत में पड़ गईं। एनाबेल को गूगल पर सर्च करने के बाद पता चला कि यह बेहद दुर्लभ अंडा है। 
single an egg from chicken could sell for almost 50 thousand know the special things
50 हजार में बिक रहा मुर्गी का एक अंडा - फोटो : Pixabay

इस अंडे की बनावट दूसरे अंडों की तरह नहीं थी, क्योंकि यह पूरी तरह गोल था। करोड़ों अंडों में एक अंडा ऐसा होता है। एनाबेल का कहना है कि यह इतना गोल है कि टेबल पर रखने के बाद नीचे गिर सकता है। 

विज्ञापन
single an egg from chicken could sell for almost 50 thousand know the special things
50 हजार में बिक रहा मुर्गी का एक अंडा - फोटो : Pixabay
बढ़ती गई कीमत

एनाबेल ने पहले अंडे की शुरुआती कीमत 10 हजार रखी थाी, लेकिन नीलामी में इसकी कीमत बढ़ती चली गई। उन्होंने इसे ई-कॉर्मस वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया जहां इसकी कीमत £480 यानि 47 हजार तक पहुंच चुकी है। कहा जा रहा है कि इस अनोखे और दुर्लभ अंडे की कीमत 50 हजार से ऊपर जा सकती है। एनाबेल के मुताबिक, वह 20 साल से मुर्गियों को पाल रही हैं और उनकी संख्या बढ़ती जा रही है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed