सब्सक्राइब करें

Five Powerful Nag: कौन हैं 5 सबसे शक्तिशाली नाग? जानिए इनसे जुड़ी रोचक बातें

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 08 Dec 2025 03:20 PM IST
सार

Five Powerful Nag: हिंन्दू धर्म में नागों को भी देवता माना गया है। उनसे जुड़ी कई पौराणिक कहानियां प्रसिद्ध हैं। पौराणिक कथाओं में पांच ऐसे नागों का वर्णन मिलता है जो अत्यंत ही शक्तिशाली हैं। तो, आइए जानते हैं इन पांच शक्तिशाली नागों के बारे में...

विज्ञापन
snakes in hindu dharma five powerful nag sheshnag vasuki nag significance
कौन हैं 5 सबसे शक्तिशाली नाग? - फोटो : Adobe Stock

Five Powerful Nag: सांप खतरनाक और जहरीला जीव है, जिसे देखने के बाद लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। दुनिया में सांप की तीन हजार से अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं। भारत में सांपों की 69 ऐसी प्रजातियां पाई जाती हैं, जो बेहद खतरनाक होती हैं। इनमें 40 जमीन पर रहने वाले सांप हैं, तो वहीं 29 समुद्री सांप हैं। भारत में कोबरा (नाग) और करैत को बेहद जहरीला माना जाता है। आज हम आपको अपनी खबर में पांच शक्तिशाली नागों के बारे में बताएंगे...



शेषनाग 

शेषनाग को आदिशेष या अनंत भी कहा जाता है। हिंदू धर्म में शेषनाग का काफी महत्व है। पौराणिक कथाओं के मुताबिक, पृथ्वी पर शेषनाग के सिर पर टिकी है। शेषनाग को भगवान विष्णु को सबसे बड़ा सेवक माना जाता है। 
 

Trending Videos
snakes in hindu dharma five powerful nag sheshnag vasuki nag significance
कौन हैं 5 सबसे शक्तिशाली नाग? - फोटो : Adobe Stock

वासुकी नाग

पौराणिक कथाओं के मुताबिक, वासुकी नाग नागों के राजा हैं, जो भगवान शिव के परम भक्त और उनके गले में आभूषण के रूप में सुशोभित रहते हैं। वासुकी को शेषनाग का भाई माना जाता है। कुछ समय पहले ही भारत में इनके नाम पर 'वासुकी इंडिकस' नामक एक विशालकाय, विलुप्त सांप के जीवाश्म मिले हैं, जो अब तक का सबसे बड़ा ज्ञात सांप है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
snakes in hindu dharma five powerful nag sheshnag vasuki nag significance
कौन हैं 5 सबसे शक्तिशाली नाग? - फोटो : Adobe Stock

तक्षक नाग 

पौराणिक कथाओं का एक शक्तिशाली नागराज हैं, जिन्हें सापों का राजा माना जाता है। तक्षक का उल्लेख महाभारत में मिलता है, जिसने राजा परीक्षित को डसा था । तक्षक नाग कश्यप ऋषि के पुत्र हैं और वो पाताल लोक में रहते हैं। इनको कलयुग के आगमन की वजह माना जाता है। 

Viral Video: दूल्हे से मजाक करती साली पर पलटा दांव, आखिर में दूल्हे ने जड़ दिया ऐसा सबक कि लोग देखकर दंग रह गए

snakes in hindu dharma five powerful nag sheshnag vasuki nag significance
कौन हैं 5 सबसे शक्तिशाली नाग? - फोटो : Adobe Stock

कर्कोटक नाग

हिंदू पौराणिक कथाओं में एक शक्तिशाली नाग राजा थे। कर्कोटक भगवान शिव के प्रमुख गण माने जाते हैं। भारत में कई उनके प्रसिद्ध मंदिर हैं, जहां लोग कालसर्प दोष मुक्ति और नाग पूजा के लिए जाते हैं। 

Baba Vanga Predictions: क्या 2026 में खत्म हो जाएगी दुनिया? बाबा वेंगा की इन भविष्यवाणियों ने लोगों को डराया

विज्ञापन
snakes in hindu dharma five powerful nag sheshnag vasuki nag significance
कौन हैं 5 सबसे शक्तिशाली नाग? - फोटो : Adobe Stock

कालिया नाग

कालिया नाग यमुना नदी में रहता था और उनके विष के कारण यमुना नदी विषैली हो गई थी। तब भगवान श्री कृष्ण ने बाल्यावस्था में यमुना के भीतर प्रवेश कर कालिया से युद्ध किया था और कालिया को वहां से जाने पर विवश कर दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed