Snakes Myths & Facts: सांप की गिनती दुनिया के सबसे खतरनाक और जहीरले जीवों में होती है। दुनियाभर में सांप की तीन हजार से ज्यादा प्रजातियां पाई जाती हैं। इनमें कुछ सांप बेहद जहरीले होते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में पाई जाने वाली सांपों की 69 प्रजातियां बेहद खतरनाक होती हैं। इनमें 29 समुद्री सांप हैं, तो वहीं 40 जमीन पर रहते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसा सांप के बारे में बारे बताएंगे, जिसकी अक्सर चर्चा होती है। आइए जानते हैं कि आखिर क्या सच में दो मुंह वाले सांप होते हैं?
Snakes: क्या सच में होते हैं दो मुंह वाले सांप? छह महीने में बदल लेते हैं सिर? सच्चाई जानकर हो जाएंगे हैरान
Snakes Myths & Facts: सांप की गिनती दुनिया के सबसे खतरनाक और जहीरले जीवों में होती है। दुनियाभर में सांप की तीन हजार से ज्यादा प्रजातियां पाई जाती हैं। इनमें कुछ सांप बेहद जहरीले होते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो मुंह वाले सांप के दिमाग अलग-अलग दिशाओं में सोचते हैं। इसके कारण शिकार करना, चलना और खतरे से बचना मुश्किल हो जाता है। टेनेसी विश्वविद्यालय के प्रोफेसर गॉर्डन बर्गहार्ट ने एक दो-मुंहे ब्लैक रैट स्नेक पर शोध किया, जो 20 साल जिंदा रहा है। सांप के छह महीने में सिर बदलने वाली बात सिर्फ अफवाह है।
सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस सांप के दो अलग-अलग गले और पेट थे। दोनों सिर शिकार के लिए लड़ते थे। बर्गहार्ट के मुताबिक, ऐसे सांप जंगल में शायद ही जिंदा रह पाएं, क्योंकि उनकी गति धीमी होती है और शिकारी इन्हें आसानी से पकड़ लेते हैं। कैद में भोजन और सुरक्षा की वजह से यह लंबे समय तक जीवित रह सकते हैं।
Viral Video: जिम में अकेले शख्स को पीटने आई लड़कों की भीड़, रॉड से सिर पर मारा, चंद सेकेंड में बना अखाड़ा
रेड सैंड बोआ सांप नहीं होता है दो मुंहा
रेड सैंड बोआ सांप दो मुंहा नहीं होता है। इस दुर्लभ प्रजाति के सांप को भारत सरकार ने 1972 में संरक्षित घोषित किया। इसे दो मुंहा सांप जरूर कहा जाता है, लेकिन दो मुंह नहीं होते हैं। हालांकि, इस दुर्लभ सांप की पूंछ जरूर मुंह की तरह नजर आती है। यही वजह है कि इसे दो मुंहा सांप कहा जाता है।
Viral Video: रील बनाने के लिए झरने में उतरा यूट्यूबर, पलक झपकते ही बहा ले गई धारा, चिल्लाते रह गए दोस्त
रेड सैंड बोआ सांप बेहद स्वभाव के होते हैं और अगर इन्हें छेड़ा नहीं जाता है, शायद ही कभी इंसानों से इनका सामना होता है। कहा जाता है कि रेड सैंड बोआ जहरीला नहीं होता है। इसका शिकार करना, पकड़ना या तस्करी करना वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत एक गंभीर अपराध है।