Solar Eclipse 2024: साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल यानी सोमवार को लगने वाला है। पश्चिमी यूरोप पेसिफिक, अटलांटिक, आर्कटिक मेक्सिको, उत्तरी अमेरिका, मध्य अमेरिका, दक्षिण अमेरिका के उत्तरी भाग, कनाडा, इंग्लैंड के उत्तर पश्चिम क्षेत्र और आयरलैंड में यह पूर्ण सूर्य ग्रहण नजर आएगा। अंतरिक्ष में सूरज को चंद्रमा पूरी तरह से ढक लेता है, तो पूर्ण सूर्य ग्रहण लगता है। इस दौरान दिन में ही अंधेरा हो जाता है और तापमान में गिरावट होती है। इस सूर्य ग्रहण का वैज्ञानिकों को काफी दिनों से इंतजार है। पूर्ण सूर्य ग्रह के दौरान सूर्य का कोराना नजर आ सकता है।
Solar Eclipse 2024: सूर्य ग्रहण से पहले अचानक सूरज में हुआ ये बदलाव, पूरी दुनिया के वैज्ञानिक हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंद्रमा के ठीक पीछे सूर्य का वायुमंडल यानी उसका कोरोना नजर आता है। लेकिन सबसे हैरानी की बात यह है कि अचानक अप्रत्याशित तरीके से सूर्य में शांति नजर आई है। कुछ दिनों पहले ही सौर गतिविधि अधिक नजर आ रही थी। इसकी वजह से उम्मीद थी समग्रता के दौरान सूर्य से निकलने वाले तूफान और भी विशाल होंगे, जिन्हें देखा जा सकता है।
ताजा अंतरिक्ष मौसम पूर्वामुमान के मुताबिक, अब वह असंभव लगता है जितने विशाल और ऊर्जा वाले कोरोना की उम्मीद थी। लेकिन एक्सपर्ट्स ने कहा है कि समग्रता के पथ पर यह किसी भी अन्य सूर्य ग्रहण की जगह अधिक प्रभावशाली नजर आना चाहिए। सौर चक्र 11 वर्षों का होता है।
चक्र के दौरान सौर गतिविधियां कम से ज्यादा की ओर जाती हैं और फिर कम होती हैं। इसी तरह यह चक्र चलता रहता है। इस दौरान सूर्य अपनी गतिविधि के चरम पर है, जिसे सोलर मैक्सिमम कहा जाता है। सौर गतिविधियों के चरम पर होने की वजह से काले सनस्पॉट सूर्य की सतह पर फैल जाते हैं, जिनमें से अक्सर शक्तिशाली तूफान निकलते हैं।
Science News: वैज्ञानिकों ने धरती को ठंडा करने के लिए किया सीक्रेट टेस्ट, जानिए क्या है रहस्यमयी परीक्षण
अचानक सूर्य को क्या हुआ?
एक्सपर्ट्स मानते हैं कि सोलर मैक्सिमम का चरण पूर्वानुमान से एक साल पहले ही शुरू हो गया है, लेकिन जब तक पूरी तरह खत्म नहीं होता है, तब तक हम कुछ नहीं कहा जा सकता है। बीते दो महीनों से सौर गतिविधियां बहुत अधिक बढ़ी हुई थीं। सूर्य पर विशाल सनस्पॉट थे जिनसे लगातार एक्स श्रेणी की सौर लपटें निकल रही थीं। यह सबसे शक्तिशाली सौर विस्फोट होते हैं।
Time Travel: टाइम ट्रैवलर ने की डराने वाली पांच भविष्यवाणियां, 2024 में होंगी विश्व युद्ध समेत ये बड़ी घटनाएं