Solar Eclipse 2024: आज यानी सोमवार को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है। अमेरिका, उत्तरी अटलांटिक से लगे मेक्सिको और कनाडा में इस पूर्ण सूर्य ग्रहण को साफ देखा जा सकता है। इन देशों के कुछ इलाकों में सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ समय के लिए आसमान काला हो जाएगा। जिस रास्ते से होकर पूर्ण सूर्य ग्रहण गुजरेगा, उसे पॉथ ऑफ टोटलिटी कहा जाता है। मेक्सिको से 181 किलोमीटर चौड़ी पट्टी के साथ इसकी शुरुआत होगी और अमेरिका से होते हुए कनाडा पहुंचेगा।
Solar Eclipse 2024: इस शहर में सबसे ज्यादा बार देखा गया सूर्य ग्रहण, जानिए कहां है पृथ्वी पर वो जगह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पृथ्वी की चंद्रमा परिक्रमा करता है। इस दौरान जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच में आ जाता है, तो सूर्य का प्रकाश पृथ्वी पर नहीं पहुंचता है। इसके कारण धरती पर अंधेरा छा जाता है। इसे सूर्य ग्रहण कहा जाता है। सूर्य ग्रहण तीन प्रकार का होता है। पूर्ण सूर्य ग्रहण, वलयाकार सूर्य ग्रहण, और आंशिक सूर्य ग्रहण।
इतने महीने पर लगता है पूर्ण सूर्य ग्रहण
सूर्य ग्रहण एक बेहद दुर्लभ घटना है। धरती के किसी न किसी इलाके में हर 16 महीने में एक बार पूर्ण सूर्य ग्रहण लगता है। आंशिक सूर्य ग्रहण, तो करीब हर पांच महीने पर कहीं न कहीं होता है। 'टाइम एंड डेट' वेबसाइट ने एक स्टडी की थी। इसमें शोधकर्ताओं ने पता लगाया कि धरती की किस जगह पर सबसे अधिक बार सूर्य ग्रहण देखा गया।
Solar Eclipse 2024: आज धरती पर छा जाएगा अंधेरा, लगेगा सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण, जानिए भारत में कैसे देखें
शोधकर्ताओं ने सूर्य ग्रहण के 15000 साल के हैरान कर देने वाले आंकड़ों का अध्ययन किया। इसके मुताबिक, धरती के किसी एक शहर में औसतन हर 374 साल में एक बार पूर्ण सूर्य ग्रहण नजर आएगा। 226 साल में एक बार रिंग ऑफ फायर दिखेगा और हर 2.6 साल में एक आंशिक सूर्य ग्रहण दिखेगा। अध्ययन के मुताबिक, आर्कटिक और अंटार्कटिक सर्कल के पास उच्च अक्षांस पर सूर्य ग्रहण सबसे अधिक बारे होते हैं। भूमध्य रेखा के पास के इलाकों में हर 2.8 साल में एक बार सूर्य ग्रहण होता है। आर्कटिक और अंटार्कटिक क्षेत्र में औसतन हर 2.2 साल में एक बार सूर्य ग्रहण होता है।
Solar Eclipse 2024: सूर्य ग्रहण से पहले अचानक सूरज में हुआ ये बदलाव, पूरी दुनिया के वैज्ञानिक हैरान
आर्कटिक और अंटार्कटिक उच्च अक्षांशों पर मौजूद हैं, जहां सूर्य अधिक समय तक क्षितिज के ऊपर रहता है। इसका मतलब है कि वहां सूर्य ग्रहण के लिए अधिक समय उपलब्ध होता है। शोधकर्ताओं के मुताबि, दक्षिणी गोलार्द्ध की तुलना में उत्तरी गोलार्द्ध के शहरों में पूर्ण सूर्य ग्रहण लगने की अधिक संभावना है।