फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Solar Eclipse: दिन में हो जाएगी रात! 27 साल बाद यूरोप में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, जानिए इससे जुड़ी खास बातें

Tue, 28 Jul 2026 06:36 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Tue, 28 Jul 2026 06:36 PM IST
सार

August 2026 Solar Eclipse: 12 अगस्त 2026 को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लगेगा। खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वाले लोगों के लिए यह ग्रहण बेहद खास है। इस दिन बेहद खास सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है।

विज्ञापन
Solar Eclipse 2026 Top 10 Things About August 2026 Total Solar Eclipse
दिन में हो जाएगी रात! 27 साल बाद यूरोप में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण - फोटो : AI

August 2026 Solar Eclipse: 12 अगस्त 2026 का दिन खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वाले लोगों के लिए बेहद खास है। इस दिन बेहद खास सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। माना जा रहा है कि यूरोप और उत्तरी ध्रुवीय इलाकों में करीब 27 वर्षों के बाद पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। हालांकि, इस पूर्ण सूर्य ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकता है।



यह पूर्ण सूर्य ग्रहण ग्रीनलैंड, आइसलैंड, स्पेन, पुर्तगाल का उत्तरी हिस्सा और रूस का उत्तरी ध्रुवीय इलाके में दिखाई देगा, जबकि यूरोप अन्य इलाकों, कनाडा, अमेरिका, उत्तर-पश्चिम अफ्रीका और अटलांटिक महासागर क्षेत्र में आंशिक ग्रहण नजर आएगा। हम आपको अपनी खबर में इस सूर्य ग्रहण के बारे में कुछ खास बाते बताएंगे। र्य ग्रहण के दौरान सूर्य, द्रमा और पृथ्वी एक सीधी रेखा में आ जाते हैं और सूर्य को चंद्रमा ढक लेता है। इस खगोलीय घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है। 
 

Solar Eclipse 2026 Top 10 Things About August 2026 Total Solar Eclipse
दिन में हो जाएगी रात! 27 साल बाद यूरोप में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण - फोटो : Freepik

कब और क्यों लगता है सूर्य ग्रहण?

जब सूर्य और धरती के बीच चंद्रमा आ जाता है, तो सूर्य का बिंब कुछ देर के लिए पूरी तरह से ढक जाता है। इस घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है। इस दौरान जिस जगह पर परछाई पड़ती है वहां आसमान में सूर्य आधा या पूरा ढका दिखाई देता। वैज्ञानिकों के मुताबिक, जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीधी रेखा में आते हैं, तो सूर्य ग्रहण की घटना होती है। सूर्य ग्रहण तीन प्रकार का होता है, पूर्ण सूर्य ग्रहण, वलयाकार सूर्य ग्रहण और आंशिक सूर्य ग्रहण। 
 

Solar Eclipse 2026 Top 10 Things About August 2026 Total Solar Eclipse
दिन में हो जाएगी रात! 27 साल बाद यूरोप में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण - फोटो : Adobe Stock

दो साल बाद धरती पर दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण

वैज्ञानिकों के मुताबिक, 28 महीनों के बाद पहली बार पूर्ण सूर्य ग्रहण लगेगा। इससे पहले 8 अप्रैल 2024 को मेक्सिको, अमेरिका और कनाडा में पूर्ण सूर्य ग्रहण लगा था। इस साल 12 अगस्त को यूरोप में करीब 27 साल बाद पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। इससे दो दशक पहले, 11 अगस्त 1999 को यूरोप में पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखाई दिया था। 12 अगस्त को  रूस, ग्रीनलैंड, आइसलैंड, स्पेन और पुर्तगाल में पूर्ण ग्रहण नजर आएगा। 12 अगस्त को सूर्य ग्रहण उत्तरी गोलार्ध के ऊपरी भाग में नजर आएगा। आइसलैंड के पश्चिमी तट के पास 2 मिनट 19 सेकंड तक पूर्ण सूर्य ग्रहण नजर आएगा। सबसे खास बात यह है कि  12-13 अगस्त 2026 को उल्का बारिश भी होगी। 

Viral Video: जान जोखिम में डालकर लाइफगार्ड ने बचाई समुद्र में बहते बच्चे की जान, वीडियो हुआ वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
Solar Eclipse 2026 Top 10 Things About August 2026 Total Solar Eclipse
दिन में हो जाएगी रात! 27 साल बाद यूरोप में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

कब लगेगा सूर्य ग्रहण? 

सूर्य ग्रहण 12 अगस्त (बुधवार) लगेगा, जो एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। इस ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकता है, क्योंकि यहां पर इस समय रात होगी। भारतीय समय के अनुसार, सूर्य ग्रहण की 12 अगस्त 2026 को रात 9:04 बजे शुरुआत होगी और 13 अगस्त की सुबह 4:25 बजे खत्म होगा। 

Zara Hatke: होटल के बेड पर क्यों बिछाई जाती है यह पतली कपड़े की पट्टी? 99% लोग समझते हैं सिर्फ सजावट

विज्ञापन
Solar Eclipse 2026 Top 10 Things About August 2026 Total Solar Eclipse
दिन में हो जाएगी रात! 27 साल बाद यूरोप में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण - फोटो : Freepik

क्या होता है पूर्ण सूर्य ग्रहण? 

पूर्ण सूर्य ग्रहण तब लगता है, जब धरती और सूर्य के बीच चंद्रमा आता है। चंद्रमा की छाया पूरी तरह धरती को ढक लेती है। इस स्थिति में चंद्रमा की पूर्ण छाया धरती पर पड़ती है। इससे अंधेरा सा नजारा हो जाता है। इस अवस्था को पूर्ण सूर्य ग्रहण कहा जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed