फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Russia-Ukraine War: इजरायली जादूगर का दावा, पुतिन के परमाणु हमले को रोकेंगे एलियंस, कर रहे हैं दुनिया की रक्षा

Thu, 09 Jun 2022 05:48 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 09 Jun 2022 05:48 PM IST
विज्ञापन
spoon botherer uri geller claims president vladimir putin nuclear attack will be stopped by aliens
पुतिन के परमाणु हमले को रोकेंगे एलियंस - फोटो : iStock/Pixabay

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध खतरनाक मोड़ पर है। रूस के हमले में यूक्रेन को भारी नुकसान पहुंचा है। दोनों देशों के बीच शुरू हुए युद्ध को तीन महीने से अधिक हो गया है। पूर्वी-युक्रेन पर रूस कब्जा करने की कोशिश में है। दोनों देशों में कोई भी झुकने को तैयार नहीं है। कई बार खबरें आ चुकी हैं कि यूक्रेन पर रूस परमाणु बम से हमला कर सकता है। 

अब इस बीच दुनिया के सबसे मशहूर जादूगर उरी गेलर ने कहा कि अगर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन परमाणु हथियारों से हमला करते हैं, तो एलियंस उन्हें रोक देंगे। उरी गेलर ने तब यह बयान दिया है जब पश्चिमी देश लगातार कह रहे हैं कि यूक्रेन में हार को देखते हुए व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन या पश्चिमी देशों पर परमाणु बम से हमला कर सकते हैं। उरी गेलर कई अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम कर चुके हैं। वो अपने दिमाग से चम्मच को मोड़ देते हैं। 

spoon botherer uri geller claims president vladimir putin nuclear attack will be stopped by aliens
पुतिन के परमाणु हमले को रोकेंगे एलियंस - फोटो : iStock

मशहूर जादूगर उरी गेलर का कहना है कि एलियंस के पास वो टेक्नोलॉजी मौजूद है जो पुतिन के परमाणु हथियारों को बीच में रोक सकते हैं। 75 वर्षीय उरी गेलर का कहना है कि हमारे पास क्षमता है कि हम है कि रडार सिस्टम को खत्म कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज कल्पना करिए किए अलौकिक शक्तियां क्या कर सकती हैं?

spoon botherer uri geller claims president vladimir putin nuclear attack will be stopped by aliens
पुतिन के परमाणु हमले को रोकेंगे एलियंस - फोटो : iStock

उरी का मानना है कि पांच सालों में एलियंस इंसानों से मिलने के लिए आ सकते हैं। उनका कहना है कि वह इंसानों से शांति से मिलने आएंगे। उनकी भविष्यवाणी के मुताबिक, एलियंस रहस्यमयी ईस्टर द्वीप या पिरामिडों के बीच एक प्रतिष्ठित स्थान पर आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
spoon botherer uri geller claims president vladimir putin nuclear attack will be stopped by aliens
पुतिन के परमाणु हमले को रोकेंगे एलियंस - फोटो : iStock

इजरायल के जादूगर उरी गेलर का कहना है कि अगर कोई विदेशी और विदेशी सभ्यता धरती पर आएगी, तो वह युद्ध नहीं करेगी। बल्कि वो हमारे साथ दोस्ताना रवैया रखेंगे। उनका कहना है कि वह हमसे दुश्मीन रखते, तो हम कब का खत्म हो चुके होते। 

विज्ञापन
spoon botherer uri geller claims president vladimir putin nuclear attack will be stopped by aliens
पुतिन के परमाणु हमले को रोकेंगे एलियंस - फोटो : iStock

उरी ने दावा किया है कि अमेरिका की खुफिया एजेंसी कैलिफोर्निया में लॉरेंस लिवरमोर नेशनल लेबोरेटरी में अपनी रहस्यमय शक्तियों का टेस्ट किया है। उन्होंने कहा कि वहां परमाणु हथियारों पर रिसर्च किया गया है। उनका दावा है कि अमेरिकियों ने साल 1991 में एडवांस शक्तियों से मुलाकात की थी। उन्होंने कहा कि यह मुलाकात उस समय हुई थी जब रूस के साथ परमाणु शस्त्र न्यूनीकरण संधि पर हस्ताक्षर करना था और उन्हें रूस के लोगों की जरूरत थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed