फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sunita Williams: जल्द धरती पर लौटेंगी सुनीता विलियम्स, अंतरिक्ष स्टेशन पहुंची नासा की नई टीम, सामने आया वीडियो

Sun, 16 Mar 2025 01:49 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 16 Mar 2025 01:49 PM IST
सार

Sunita Williams: भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी बैरी विल्मोर के नौ महीने बाद धरती पर लौटेंगे। दोनों अंतरिक्ष यात्रियों के स्पेस से वापस आने का रास्ता साफ हो चुका है। नासा की नई टीम अन्तरराष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेशन पहुंच चुकी है, जिसका वीडियो सामने आया है।

विज्ञापन
Sunita Williams return NASA Crew-10 members At ISS SpaceX Crew-10 ISS Space Docking
जल्द धरती पर लौटेंगी सुनीता विलियम्स - फोटो : NASA

Sunita Williams: भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी बैरी विल्मोर के नौ महीने बाद धरती पर लौटेंगे। दोनों अंतरिक्ष यात्रियों के स्पेस से वापस आने का रास्ता साफ हो चुका है। नासा की नई टीम अन्तरराष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेशन पहुंच चुकी है, जिसका वीडियो सामने आया है। क्रू-10 के पहुंचने के बाद अब सुनीता और विल्मोर की धरती पर जल्द वापसी होगी। दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को वापस लाने वाले नासा-स्पेसएक्स के इस मिशन को क्रू-10 नाम दिया गया है, जिसमें कुल चार अंतरिक्ष यात्री शामिल हैं।



अन्तरराष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेशन पर मिशन क्रू-10 टीम के सदस्य पहुंच चुके हैं। इनमें नासा की ऐनी मैकक्लेन और निकोल एयर्स, जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी के ताकुया ओनिशी और रोस्कोस्मोस के अंतरिक्ष यात्री किरिल पेस्कोव शामिल हैं। यह सभी कुछ दिन विलियम्स और विल्मोर से अंतरिक्ष स्टेशन के बारे में जानकारी हासिल करेंगे। 
 

Sunita Williams return NASA Crew-10 members At ISS SpaceX Crew-10 ISS Space Docking
अन्तरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंची नासा की नई टीम - फोटो : X/Nasa

आईएसएस पर क्रू-10 टीम अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मर की जगह लेगी। अगर सबकुछ ठीक रहा तो सुनीत नौ महीने बाद धरती पर वापस आएंगी। 5 जून को वह सिर्फ आठ दिनों के लिए अंतरिक्ष में गई थीं, लेकिन अब उनकी वापसी नौ महीने बाद होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 19 मार्च के बाद किसी भी समय सुनीता और विल्मोर धरती पर वापस आ जाएंगे। 
 

Sunita Williams return NASA Crew-10 members At ISS SpaceX Crew-10 ISS Space Docking
नौ महीने से आईएसएस पर है सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर - फोटो : NASA

कब लॉन्च हुआ क्रू-10 मिशन?

नासा-स्पेसएक्स ने सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की वापसी के लिए 14 मार्च यानी शुक्रवार को क्रू-10 मिशन लॉन्च किया था। फाल्कन 9 रॉकेट के माध्यम से इस मिशन को लॉन्च किया था। इससे पहले 12 मार्च को इस मिशन को लॉन्च करना था, लेकिन सिस्टम में कुछ गड़बड़ी के कारण लॉन्चिंग नहीं हो पाई थी। शुक्रवार को इसकी सफलतापूर्वक लॉन्चिंग हुई। सुनीता और विल्मोर के धरती पर वापस आने का दुनिया को बेसब्री से इंतजार है। 

Mysterious Place: इस जगह के रहस्य को आज तक नहीं जान पाया कोई, यहां पहुंचते ही अचानक गायब हो जाते हैं विमान 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunita Williams return NASA Crew-10 members At ISS SpaceX Crew-10 ISS Space Docking
आईएसएस पर क्रू-10 टीम पहुंची - फोटो : NASA


नौ महीने से आईएसएस पर फंसी हैं सुनीता विलियम्स

सुनीता विलियम्स और उनके साथी बैरी विल्मोर नौ महीने से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में मौजूद हैं। बोइंग स्टारलाइनर में खराबी की वजह से दोनों अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी को टाल दिया गया। विलियम्स और विल्मोर 5 जून 2024 को बोइंग के स्टारलाइनर के साथ परीक्षण उड़ान के लिए गए थे। 




Blood Rain in Iran: ईरान में समुद्र का पानी हुआ लाल, क्या सच में हुई खून की बारिश, जानिए आखिर क्या है रहस्य
 

विज्ञापन
Sunita Williams return NASA Crew-10 members At ISS SpaceX Crew-10 ISS Space Docking
अंतरिक्ष में सिर्फ आठ दिन के मिशन पर गए थे सुनीता और विल्मोर - फोटो : PTI

यह मिशन सिर्फ आठ दिन का ही था, लेकिन हीलियम लीक और थ्रस्टर में खराबी के कारण उनकी वापसी नहीं हो पाई। इसके साथ ही सुनाती अंतरिक्ष में लगातार सबसे लंबे समय तक रुकने वाली पहली महिला बन गई हैं। नासा और स्पेसएक्स ने मिलकर दोनों की वापसी का मिशन लॉन्च किया है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed