{"_id":"61f8eb4079534203040e060d","slug":"supercomputer-found-more-than-1-lakh-rna-viruses-including-coronavirus-nine-new-variant","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Coronavirus New Variant: सुपर कंप्यूटर ने खोजा 1 लाख से ज्यादा वायरस, 9 नए कोरोना वायरस भी मिले","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Coronavirus New Variant: सुपर कंप्यूटर ने खोजा 1 लाख से ज्यादा वायरस, 9 नए कोरोना वायरस भी मिले
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Tue, 01 Feb 2022 01:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
मिले 9 नए कोरोना वायरस
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनियाभर में कोरोना महामारी से तबाही मची हुई है। दुनिया के अधिकतर देश कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन की मार झेल रहे हैं। अब इस बीच ताकतवर सुपर कंप्यूटर ने एक लाख से अधिक RNA वायरस की खोज की है। इन खोजे गए वायरस में 9 नए कोरोना वायरस (Nine New Coronavirus) भी शामिल हैं। कई बायोलॉजिकल सैंपल्स से इन वायरस की खोज की गई है। Nature जर्नल में इनको लेकर रिपोर्ट प्रकाशित की गई है। सुपर कंप्यूटर के साथ मिलकर अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों की टीम इन वायरसों की खोज कर रही है।
सुपर कंप्यूटर ने इन वायरस की खोज गीगाबाइट्स डेटा से की है। जीन सिक्वेंसिंग के लिए 50.70 लाख बायोलॉजिकल सैंपल्स रखे गए थे जिनसे यह डेटा लिए गए हैं। इन सैंपल्स को हर तरह से लिया गया था जिनमें बर्फ के नीचे से मिले नमूनों से लेकर जानवरों के मल तक शामिल हैं। सुपर कंप्यूटर ने इन सैंपल्स की जांचकर 1.32 लाख RNA वायरस को खोजा है। वैज्ञानिकों को 15 हजार वायरस के बारे में पहले से जानकारी थी। हालांकि कोरोना वायरस की 9 नई प्रजातियों को खोजा गया है जो दुनिया के लिए बिल्कुल नए हैं।
2 of 6
मिले 9 नए कोरोना वायरस
- फोटो : Pixabay
वैज्ञानिकों ने उम्मीद जताई है कि इस खोज से नई बीमारियों और महामारियों के बारे में जानकारी मिलेगी। इसके साथ ही किस बीमारी या महामारी के इलाज और रोकथाम के बारे में पता लगाया जा सकता है। वैज्ञानिक डॉ. अर्टेम बाबाएन का कहना है कि हम नए वायरसों की दुनिया में प्रवेश कर रहे हैं, जो जेनेटिकली बिल्कुल अलग हैं। इस प्रोजक्ट में वैज्ञानिक डॉ. अर्टेम बाबाएन शामिल हैं।
3 of 6
मिले 9 नए कोरोना वायरस
- फोटो : Pixabay
वैज्ञानिक डॉ. अर्टेम ने बताया कि इन खोजे गए वायरसों को देखने के बाद पता चला है कि जानवरों में कई वायरस होते हैं जिनसे खतरनाक संक्रमण की लहर फैल सकती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि SARS-CoV-2 पृथ्वी पर न फैले। हालांकि खोजे गए वायरसों में 9 नए कोरोना वायरस के बारे में जानकारी मिली है। उनका कहना है कि एक बार फिर कोरोना वायरस विकराल हो सकता है। इसकी प्रजातियां भविष्य में खतरनाक साबित हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
मिले 9 नए कोरोना वायरस
- फोटो : Pixabay
डॉ. अर्टेम ने कहा कि अब आसानी से इन वायरसों की पहचान की जा सकती है और उनके प्राकृतिक स्रोत का भी पता लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य यह है कि फार्मा कंपनियों और वैज्ञानिक संस्थाओं को इन वायरसों पर रिसर्च कर उनसे होने वाली संभावित बीमारियों का इलाज खोजना चाहिए जिससे दुनिया में कोई महामारी न फैले।
विज्ञापन
5 of 6
मिले 9 नए कोरोना वायरस
- फोटो : Pixabay
वैज्ञानिक का कहना है कि कोई शख्स अज्ञात बुखार से पीड़ित है, तो उसके खून के सैंपल की सिक्वेंसिंग से यह पता चल सकता है कि वह किस नए वायरस से पीड़ित है। मिनटों में इसकी जानकारी मिल जाएगी कि इंसान किस वायरस से संकमित है। इसके साथ ही कहां पर और किस जानवर से इस वायरस की उत्पत्ति हुई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।