फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Grahan 2025: इस दिन आसमान में दिखेगा दुर्लभ नजारा, जानिए साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में दिखेगा या नहीं

Fri, 21 Mar 2025 06:33 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Fri, 21 Mar 2025 06:33 PM IST
सार

Surya Grahan 2025: खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वाले लोगों के लिए मार्च का आखिरी सप्ताह बेहद खास है। दरअसल, 29 मार्च को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है।

विज्ञापन
Surya Grahan 2025 Date And Time Will It Seen In India Know All About March Solar Eclipse
इस दिन आसमान में दिखेगा दुर्लभ नजारा - फोटो : Adobe Stock

Surya Grahan 2025: खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वाले लोगों के लिए मार्च का आखिरी सप्ताह बेहद खास है। दरअसल, 29 मार्च को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह सूर्य ग्रहण दोपहर 2 बजकर 21 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। यह एक खंडग्रास सूर्य ग्रहण होगा। 



कब और क्यों लगता है सूर्य ग्रहण? 

पृथ्वी के सबसे नजदीक का सितारा सूर्य अपने स्थान पर स्थित है और इसकी धरती परिक्रमा करती है। धरती की तरह चंद्रमा भी सूर्य की परिक्रमा करता है। हालांकि, चांद धरती की भी चक्कर लगाता है। कई बार चंद्रमा घूमते हुए सूर्य और पृथ्वी के बीच में आ जाता है। इससे कुछ समय के लिए सूर्य के प्रकाश को रोक देता है, जिसे सूर्य ग्रहण कहा जाता है। इस दौरान चंद्रमा की परछाई धरती पर पड़ती है। आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण से जुड़ी कुछ रोचक बाते हैं और यह भारत में दिखेगा या नहीं। 
 

Surya Grahan 2025 Date And Time Will It Seen In India Know All About March Solar Eclipse
साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में दिखेगा या नहीं - फोटो : Freepik

तीन प्रकार के होते हैं सूर्य ग्रहण

जब सूर्य और धरती के बीच चंद्रमा आ जाता है, तो चांद के पीछे सूर्य का बिंब कुछ समय के लिए पूरी तरह से ढक जाता है। इस प्रक्रिया को ही सूर्य ग्रहण लगना कहा जाता है। इस दौरान जिस जगह पर परछाई पड़ रही होगी वहां आसमान में सूर्य आधा या पूरा ढका दिखेगा। वैज्ञानिकों के मुताबिक, जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीधी रेखा में आते हैं, तो सूर्य ग्रहण लगता है। सूर्य ग्रहण तीन प्रकार के होते हैं। 
 

Surya Grahan 2025 Date And Time Will It Seen In India Know All About March Solar Eclipse
क्या है सूर्य ग्रहण का समय और तारीख - फोटो : Freepik

पूर्ण सूर्य ग्रहण

पूर्ण सूर्य ग्रहण की स्थित तब बनती है, जब धरती और सूर्य के बीच चंद्रमा आ जाता है। चंद्रमा की छाया पूरी तरह धरती को ढक लेती है। इस स्थिति में चंद्रमा की पूर्ण छाया धरती पर पड़ती है, जिससे अंधेरा सा नजारा हो जाता है। इस अवस्था को पूर्ण सूर्य ग्रहण कहा जाता है। 

Zara Hatke: क्या आप जानते हैं अंतरिक्ष के बरमूडा ट्रायंगल की कहानी? वैज्ञानिकों के लिए आज भी है पहेली

विज्ञापन
विज्ञापन
Surya Grahan 2025 Date And Time Will It Seen In India Know All About March Solar Eclipse
कहां-कहां नजर आएगा सूर्य ग्रहण - फोटो : Freepik

वलयाकार सूर्य ग्रहण

इस सूर्य ग्रहण में धरती से चंद्रमा दूर होता है। इस समय चांद, सूर्य को पूरी तरह नहीं ढकता है, लेकिन इस दौरान सूर्य रिंग आफ फायर जैसा दिखता है और आकार में भी छोटा दिखता है। 

Ajab Gajab: साइकिल सवार को टक्कर मारकर भाग रहा था बाइक चालक, फिर जो हुआ देखकर नहीं होगा यकीन

विज्ञापन
Surya Grahan 2025 Date And Time Will It Seen In India Know All About March Solar Eclipse
कितने प्रकार के होते हैं सूर्य ग्रहण - फोटो : Freepik

आंशिक सूर्य ग्रहण 

आंशिक सूर्य ग्रहण तब लगता है, जब सूर्य और पृथ्वी के बीच से चंद्रमा गुजरता है, लेकिन एक पक्ति में सूर्य, चंद्रमा और धरती नहीं होते हैं। सूर्य का सिर्फ एक भाग ही ढका हुआ नजर आएगा। आंशिक सूर्य ग्रहण को ही खंडगास सूर्य ग्रहण कहा जाता है। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed