सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: कहानी स्विट्जरलैंड की एक ऐसे घड़ी, जिसमें कभी नहीं बजता है 12, काफी रोचक है वजह

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Mon, 26 Jul 2021 05:39 PM IST
विज्ञापन
switzerland solothurn town has a strange obsession with number 11 clock never shows 12
सोलोर्थन घड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

आमतौर पर हमारे देश में 12 अंक को अशुभ माना जाता है। तभी तो कई लोग यह कहते नजर आते हैं कि आपके चेहरे पर 12 क्यों बजे हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में एक ऐसी भी घड़ी है, जिसमें कभी 12 बजे बजते ही नहीं है। इसके पीछे की सच्चाई जानकर आप हैरान हो जाएंगे। यह अजीबोगरीब घड़ी स्विटजरलैंड के सोलोथर्न शहर में है। इस शहर के टाउन स्क्वेयर पर एक घड़ी लगी है। उस घड़ी में घंटे के सिर्फ 11 अंक ही हैं। उसमें से नंबर 12 गायब है।




 

वैसे यहां पर और भी कई घड़ियां हैं, जिसमें 12 नहीं बजते हैं। इस शहर की सबसे बड़ी खासियत है कि यहां के लोगों को 11 नंबर से काफी लगाव है। यहां की जो भी चीजे हैं, उनका डिजाइन 11 नंबर के आस-पास ही घूमता रहता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस शहर में चर्च और चैपलों की संख्या 11-11 ही है। इसके अलावा संग्रहालय, एतिहासिक झड़ने और टावर भी 11 नंबर के हैं।

Trending Videos
switzerland solothurn town has a strange obsession with number 11 clock never shows 12
नंबर 11 - फोटो : सोशल मीडिया

यहां के सेंट उर्सूस के मुख्य चर्च में भी 11 नंबर का महत्व आपको साफ दिख जाएगा। दरअसल, यह चर्च भी 11 साल में ही बनकर तैयार हुआ था। यहां तीन सीढ़ियों का सेट है और हर सेट में 11 पंक्तियां हैं। इसके अलावा यहां 11 दरवाजे और 11 घंटियां भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
switzerland solothurn town has a strange obsession with number 11 clock never shows 12
सोलोथर्न घड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

यहां के लोगों को 11 नंबर से इतना लगाव है कि वो अपने 11वें जन्मदिन को खास तरह से सेलिब्रेट करते हैं। इस अवसर पर दिए जाने वाले तोहफे भी 11 नंबर से ही जुड़े होते हैं।

switzerland solothurn town has a strange obsession with number 11 clock never shows 12
नंबर 11 - फोटो : सोशल मीडिया

11 नंबर के प्रति लोगों के इतने लगाव के पीछे एक सदियों पुरानी मान्यता है। कहते हैं कि एक समय में सोलोथर्न के लोग काफी मेहनत करते थे, लेकिन इसके बावजूद उनके जीवन में खुशियां नहीं थी।

विज्ञापन
switzerland solothurn town has a strange obsession with number 11 clock never shows 12
सोलोथर्न घड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

कुछ समय के बाद यहां की पहाड़ियों से एल्फ आने लगे और उन लोगों का हौसला बढ़ाने लगे। एल्फ के आने से वहां के लोगों के जीवन में खुशहाली आने लगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed