फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ajab-Gajab: चीटियों की ये हैरान करने वाली बातें नहीं जानते होंगे आप, जानकर नहीं होगा यकीन

Sun, 19 Jan 2025 01:09 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 19 Jan 2025 01:09 PM IST
सार

Ajab-Gajab: चीटियों में कई अनोखी चीजें देखी जा सकती हैं। चीटियों की एक आदत सबको हैरान करती है। आपने देखा होगा कि चीटियां हमेशा एक ही लाइन में चलती हुई दिखाई देती हैं। चीटियों की इस आदत के पीछे एक बड़ी वजह है।

विज्ञापन
teresting Facts About Ants to Walk in Straight Line In Hindi
चीटियों की ये हैरान करने वाली बातें नहीं जानते होंगे आप - फोटो : Adobe Stock

Ajab-Gajab: धरती पर कई तरह के अनोखे जीव मिलते हैं। भगवान ने पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए सभी जीवों को जिम्मेदारी सौंपी हैं। इन जीवों में चींटी भी शामिल है। चीटियों को सामाजिक प्राणी कहा जा सकता है। यह हर जगह पाई जाती हैं। सबसे खास बात है कि यह कॉलोनी बनाकर रहती हैं। रानी चींटी, नर चींटी और मादा चीटियां होती हैं। धरती पर कई अनोखे जीव पाए जाते हैं जो अपने रहन सहन के लिए जाने जाते हैं। इनमें चीटियां भी शामिल हैं। 



चीटियों में कई अनोखी चीजें देखी जा सकती हैं। चीटियों की एक आदत सबको हैरान करती है। आपने देखा होगा कि चीटियां हमेशा एक ही लाइन में चलती हुई दिखाई देती हैं। चीटियों की इस आदत के पीछे एक बड़ी वजह है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर चीटियां एक ही लाइन में क्यों चलती हैं? 
 

teresting Facts About Ants to Walk in Straight Line In Hindi
चीटियों की ये हैरान करने वाली बातें नहीं जानते होंगे आप - फोटो : Adobe Stock

चीटियां दुनिया में गांव हो, शहर हो या जंगल हर जगह पाई जाती हैं। उनकी खासियत है कि वह एक परिवार बनाकर रहती हैं। धरती पर चीटियों की कई प्रजातियां पाई जाती हैं। रानी चींटी, नर चींटी और मादा चीटियां हमेशा एक साथ और अपना परिवार बनाकर रहती हैं। नर चीटियों में पंख होता है, जबकि मादा चीटी में पंख नहीं होते हैं। चीटियों को सामाजिक कहा जा सकता है, क्योंकि यह हमेशा झुंड में ही चलती हैं। 
 

teresting Facts About Ants to Walk in Straight Line In Hindi
चीटियों की ये हैरान करने वाली बातें नहीं जानते होंगे आप - फोटो : Adobe Stock

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि चींटियों के पास आंखें सिर्फ दिखाने के लिए होती हैं। चीटियां देख नहीं सकती हैं, क्योंकि वो अंधी होती हैं। चीटियां खाने की खोज में बाहर निकलती हैं, तो उनमें सबसे आगे रानी चलती है। रानी चींटी रास्ते में एक रसायन छोड़ती है जिसका नाम फेरोमोन्स है। इसी की गंध को सूंघकर बाकी चींटियां भी पीछे-पीछे लाइन में चलती रहती हैं। इसकी वजह से एक लाइन बन जाती हैं। चींटियों में एक लाइन में चलने की यही वजह है।

Mughal Emperor: महिलाओं के कपड़े पहनकर दरबार लगाता था ये मुगल बादशाह, जानिए इसकी दिलचस्प कहानियां

विज्ञापन
विज्ञापन
teresting Facts About Ants to Walk in Straight Line In Hindi
चीटियों की ये हैरान करने वाली बातें नहीं जानते होंगे आप - फोटो : Adobe Stock

दुनिया में हर जगह चींटी पाई जाती हैं, लेकिन सिर्फ यह अंटार्कटिका में नहीं पाई जाती हैं। ब्राजील के अमेजन के जंगलों में सबसे खतरनाक चींटियां मिलती हैं। बताया जाता है कि वह बहुत तेज डंक मारती हैं। उनके डंक की चोट के बाद ऐसा महसूस होता है कि बंदूक की गोली शरीर में लग गई हो। 

Planetary Parade 2025: अंतरिक्ष में होने जा रही है अद्भुत खगोलीय घटना, आसमान में एक लाइन में दिखेंगे सात ग्रह

विज्ञापन
teresting Facts About Ants to Walk in Straight Line In Hindi
चीटियों की ये हैरान करने वाली बातें नहीं जानते होंगे आप - फोटो : Adobe Stock

सबसे अधिक समय तक जीने वाले जीवों में चींटियां शामिल हैं। दुनिया में कई ऐसे जीव पाए जाते हैं जो सिर्फ कुछ घंटे या कुछ दिन तक ही जीवित रहते हैं। चींटियों में एक खास प्रजाति की चींटी पाई जाती है जिसका नाम 'पोगोनॉमीमेक्स ऑही' है जो 30 सालों तक जीवित रहती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed