फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Most Dangerous Dog Breeds: ये हैं दुनिया के पांच सबसे खतरनाक कुत्ते, हमला कर दें तो नामुमकिन है बच पाना

Sun, 11 Sep 2022 01:23 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 11 Sep 2022 01:23 PM IST
विज्ञापन
the most dangerous five dog breeds of the world
ये हैं दुनिया के पांच सबसे खतरनाक कुत्ते - फोटो : Pixabay

Most Dangerous Dog Breeds: कुत्तों को इंसान का सबसे अच्छा दोस्त माना जाता है। इसके साथ ही अपने मालिक के प्रति बेहद वफादार भी होते हैं। कुत्ते बहुत समझदार होते हैं, लेकिन दुनिया में कुत्तों की कुछ ऐसी प्रजातियां हैं जो बेहद खुंखार और खतरनाक होती हैं। खतरे की आहट होने पर वह सामने वाले पर अटैक कर देते हैं। इनके चंगुल से बच पाना नामुमकिन होता है। अगर आपके पास भी ऐसे कुत्ते हैं, तो आप सावधान हो जाइए। आज हम आपको कुत्तों की कुछ ऐसी ही प्रजातियों के बारे में बताने जा रहे हैं। 



रोटवीलर

दुनिया की सबसे खतरनाक कुत्तों की प्रजाति में रोटवीलर का नाम शामिल है। इस कुत्ते का शरीर गठीला और जबड़े बेहद शक्तिशाली होते हैं। इस नस्ल के कुत्ते दूसरे कुत्तों और अनजान लोगों से नफरत करते हैं। रोटवीलर जरा सा भी खतरा महसूस होने पर किसी पर भी हमला कर देते हैं। अगर जब इन्हें महसूस होता है कि इनके मालिक गुस्से में हैं, तो ये बेहद खतरनाक हो सकते हैं।

the most dangerous five dog breeds of the world
ये हैं दुनिया के पांच सबसे खतरनाक कुत्ते - फोटो : Pixabay

पिटबुल 

पिटबुल भी दुनिया के खतरनाक कुत्तों में शामिल हैं।  पिटबुल नस्ल के कुत्ते अपने आक्रामक रवैये के लिए जाने जाते हैं। यह बहुत खतरनाक होते हैं। इस नस्ल के कुत्तों पर भरोसा करना ठीक नहीं है। हालांकि माना जाता है कि यह अपने मालिक के साथ वफादारी, दोस्ताना और भरोसे के साथ रहते हैं। 
the most dangerous five dog breeds of the world
Most Dangerous Dog Breeds - फोटो : Pixabay
जर्मन शेफर्ड
 

इस कुत्ते की प्रजाति जर्मनी की है। माना जाता है कि सबसे ज्यादा लोग पसंद जर्मन शेफर्ड को करते हैं। इस नस्ल के कुत्ते अपनी ताकत और निडरता के लिए दुनियाभर में जान जाते हैं। जर्मन शेफर्ड जितने खतरनाक होते हैं उतने मिलनसार भी। इनको जरा सी भी खतरे की आहट होती है, तो किसी पर भी हमला कर देते हैं। यब बहुत फूर्तीले और तेज भी होते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
the most dangerous five dog breeds of the world
Most Dangerous Dog Breeds - फोटो : Pixabay
चाउ-चाउ 

चीन में पाए जाने जाने चाउ-चाउ डॉग दिखने में बेहद शांत होते हैं, लेकिन इस नस्ल के कुत्ते बेहद खतरनाक होते हैं। दुनिया के सबसे खतरनाक कुत्तों में यह शामिल हैं। इनकी मर्जी के बिना इनके पास कोई भी नहीं जाता सकता है, क्योंकि ये अपनी मर्जी के मालिक होते हैं। 
विज्ञापन
the most dangerous five dog breeds of the world
Most Dangerous Dog Breeds - फोटो : iStock
प्रेसा कैनारियो

दुनिया के सबसे खतरनाक प्रजाति के कुत्तों में प्रेसा कैनारियो भी शामिल है। अफ्रीका में पाए जाने वाले इस प्रजाति के कुत्तों का वजन इंसान के बराबर होता है। यह 60 किली तक होते हैं। इनको बेहद खतरनाक माना जाता है। अगर यह किसी पर हमला करते हैं तो उसका बचना बेहद मुश्किल होता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed