सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: इन देशों में रहने पर मिलते हैं लाखों रुपये, ये सभी सुविधाएं मिलती हैं फ्री, जानिए इनके बारे में

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 02 Nov 2021 04:47 PM IST
विज्ञापन
these countries paying for staying there Know the reason behind it
इन देशों में रहने पर मिलते हैं लाखों रुपये - फोटो : Pixabay

दुनिया में घूमने का शौक रखने और विदेशों में बसने की चाहत रखने वालों के लिए अच्छी खबर है। दुनिया में कई देश हैं जो वहां पर बसने के लिए लोगों को पैसा देते हैं। आपको सुनकर इस बात पर यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन यह बिल्कुल सच है। यहां की सरकारें लोगों को अपने देश में बुलाने के लिए कई तरह की सुविधाएं भी प्रदान करती हैं। यहां की सरकारें अपने देश के विकास के लिए ऐसा करती हैं। आईए जानते हैं उन देशों के बारे में जो अपने यहां बसने के लिए लोगों को पैसे देते हैं। कम से कम लोगों को वहां बसने के लिए 3000 से 10000 डॉलर तक मिलता है। 



न्यू हेवन सिटी

यह देश अपने यहां लोगों को बसने के लिए पैसे देता है। इसके अलावा यहां पर शिफ्ट होने वाले लोगों को कई सारी सुविधाएं मिलती हैं। अगर कोई यहां पर घर खरीदता है, तो उसको सरकार 10000 डॉलर (भारतीय कीमत 700000 रुपये) देती है। इस देश में बसने पर लोगों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा दी जाती है। 

Trending Videos
these countries paying for staying there Know the reason behind it
इन देशों में रहने पर मिलते हैं लाखों रुपये - फोटो : Pixabay

थाईलैंड

अपने यहां बसने के लिए लोगों को पैसे देने वाले देशों में थाइलैंड का नाम भी शामिल है। एशिया में स्थित यह देश तेजी से विकास कर रहा है। थाईलैंड अपने देश में व्यापार और संस्कृति को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहा है। थाईलैंड की तरफ से अमेरिका और कनाडा के लोगों को यहां पर आकर बसने के लिए आमंत्रित किया है। यह देश दुनिया के दूसरे देशों से काफी सस्ता है। यहां पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सस्ते दामों पर मिलती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
these countries paying for staying there Know the reason behind it
इन देशों में रहने पर मिलते हैं लाखों रुपये - फोटो : Pixabay

दक्षिण कोरिया 

एशिया के इस खूबसूरत देश में तेजी से विकास हो रहा है। अगर अंग्रेजी अच्छे से जानते हैं, तो आपको यहां पर आसानी से नौकरी मिल सकती है। इस देश में बसने का बेहतर मौका है। यहां अच्छी शिक्षा के साथ ही रहने के लिए अच्छा माहौल है। आप यहां पर वर्किंग वीजा पर जा सकते हैं। 
these countries paying for staying there Know the reason behind it
इन देशों में रहने पर मिलते हैं लाखों रुपये - फोटो : Pixabay


वियतनाम

एशिया में स्थित देश वियतनाम भी धीरे-धीरे विकास की तरफ बढ़ रहा है। वियतनाम की अर्थव्यवस्था में काफी वृद्धि हुई है। यह देश अपने यहां व्यापार को बढ़ाना चाहता है। यहां पर रहना दूसरे देशों से सस्ता है। यहां पर आसानी से नौकरी मिल सकती है। इस खूबसूरत देश में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं आसानी से मिल जाती हैं। 

विज्ञापन
these countries paying for staying there Know the reason behind it
इन देशों में रहने पर मिलते हैं लाखों रुपये - फोटो : Pixabay

अलास्का

अमेरिका का अलास्का शहर भी आपके शिफ्ट होने के लिए अच्छा विकल्प है। बीते कुछ सालों में यहां पर बसने वाले लोगों की तादाद बढ़ी है। अमेरिकी सरकार की कोशिश है कि यहां रहने वाले लोगों की संख्या बढ़े जिससे यहां का विकास हो। यहां पर बसने पर सरकार की तरफ से 2000 डॉलर दिए जाते हैं। यहां पर घर भी काफी सस्ता मिलता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed