{"_id":"698dc170b3b1fec78306838b","slug":"this-is-world-s-most-dangerous-lake-on-jump-become-stone-into-it-most-dangerous-lake-2026-02-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Most Dangerous Lake: दुनिया की सबसे खतरनाक झील! जिसके पानी का रंग है खून जैसा लाल, पानी में बन सकते हैं पत्थर","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Most Dangerous Lake: दुनिया की सबसे खतरनाक झील! जिसके पानी का रंग है खून जैसा लाल, पानी में बन सकते हैं पत्थर
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Thu, 12 Feb 2026 05:33 PM IST
सार
Most Dangerous Lake: दुनिया में एक इतनी खतरनाक झील है कि उसके भीतर जाने पर इंसान और जानवर पत्थर बन सकते हैं। आइए आज हम आपके इस झील के बारे में कुछ रोचक बातें बताते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
दुनिया की सबसे खतरनाक झील! जिसके पानी का रंग है खून जैसा लाल
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Most Dangerous Lake: दुनियाभर में कई ऐसी झील और नदियां हैं, जिन्हें खतरनाक माना जाता है। एक ऐसी ही झील है, जिसके बारे में जानकर आपके रोंगटे खड़े हैं। साल 2013 में इस झील की डरा देने वाली तस्वीरें सामने आई थीं। इस झील का नाम नैट्रॉन है।
वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर निक ब्रांट ने इस झील (Lake Natron) की तस्वीरें ली थीं। इन तस्वीरों में जानवरों की जम चुकीं लाशें थीं। इस झील के पानी के कारण जानवर पत्थर में बदल गए थे। इन दर्दनाक तस्वीरों को देखने के बाद दुनियाभर के लोग हैरान हो गए थे।
इस खतरनाक और खूबसूरत झील का नाम नैट्रॉन झील (Lake Natron) है जो तंजानिया में स्थित हैं। अरुशा क्षेत्र के उत्तरी नागोरोंगोरो जिले में स्थित नैट्रॉन झील को नमक का झील या क्षारीय झील कहा जाता है। माना जाता है कि यह झील बेहद खतरनाक है। बताया जाता है कि इस झील के संपर्क में आने वाला जीव पत्थर बन जाता है।
2 of 5
दुनिया की सबसे खतरनाक झील! जिसके पानी का रंग है खून जैसा लाल
- फोटो : Adobe Stock
दरअसल नैट्रॉन झील वन्यजीवों का घर माना जाता है। इस झील के पानी में पीएच की मात्रा लगभग 12 है। यह घरेलू ब्लीच के बराबर होता है। इस झील के पानी में शिकारी जीव अधिक समय तक जिंदा नहीं रह सकते हैं।
3 of 5
दुनिया की सबसे खतरनाक झील! जिसके पानी का रंग है खून जैसा लाल
- फोटो : Adobe Stock
Ol Doinyo Lengai ज्वालामुखी की वजह से इस झील का पानी खारा है। यह ज्वालामुखी दुनिया की पहली ऐसी झील है जिससे अजीब लावा यानी नैट्रोकार्बोनाटाइट बाहर आता है। नमक की झील के आसपास की पहाड़ियों से सोडियम कार्बोनेट और अन्य खनिजों को नैट्रोकार्बोनाइट में खींचने की वजह से पानी खारा हो गया है। इस झील के पानी में पीएच की मात्रा अधिक होने की वजह से अधिकतर जानवरों की त्वचा और आखें जल जाती हैं। इसके साथ ही अधिक देर तक पानी में रहने की वजह से जानवर मर जाते हैं।
दुनिया की सबसे खतरनाक झील! जिसके पानी का रंग है खून जैसा लाल
- फोटो : Adobe Stock
फ्लेमिंगो (राजहंस) पर त्वचा सख्त और पपड़ीदार होने की वजह से पानी का प्रभाव नहीं पड़ता है। लेकिन इंसान की त्वचा नरम होती है। कभी 60 डिग्री सेल्सियस तक इस झील का पानी गर्म हो जाता है। यह नमक की झील आपको पत्थर तो नहीं बना पाती है, लेकिन त्वचा पर ऐसा कोई घाव हो जाए जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं।
दुनिया की सबसे खतरनाक झील! जिसके पानी का रंग है खून जैसा लाल
- फोटो : Adobe Stock
इस झील के पानी में इंसान जितनी देर तक रुकता है और उतना ही जलता है। लेकिन बारिश के मौसम में पानी में पीएच की मात्रा बदलती रहती है। परिस्थियां अगर खराब हुईं तो इंसान बुरी तरह जल सकता है। इसलिए इस झील को बेहद खतरनाक कहा जाता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।