{"_id":"5d6cbc8e8ebc3e01366298b1","slug":"viral-video-of-dog-fake-broken-leg-to-attract-people","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए कुछ इस तरह की हरकतें करता है ये कुत्ता","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए कुछ इस तरह की हरकतें करता है ये कुत्ता
सोशल मीडिया पर एक से एक वीडियो वायरल होते रहते हैं। लेकिन इन दिनों एक कुत्ते का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है। इस वीडियो में कुत्ता बेहतरीन एक्टिंग कर रहा है, जिसको देखकर हर कोई लोटोपोट हो रहा है। इस वीडियो की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वीडियो में नजर आ रहा कुत्ता बहुत ही चालाकी से लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है। आइए जानते हैं आखिर इस वीडियो में क्या खास है, जिसे लोग इतना पसंद कर रहे हैं।
2 of 5
- फोटो : social media
दरअसल, वायरल हो रहे इस वीडियो में एक कुत्ता बेहद ही खास अंदाज में अपने टूटे हुए पैरों की एक्टिंग करता है। लेकिन उसके पैर में किसी तरह की कोई चोट नहीं है। इस बात का खुलासा वीडियो से हो जाता है। लेकिन फिर भी वो जिस तरह से चलता है उसे देखकर किसी को भी इस बात का विश्वास नहीं होगा कि ये कुत्ता एक्टिंग कर रहा है। बताया जा रहा है कि ये ऐसा करके लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करता है ताकि उसे कुछ खाने को मिल जाए।
3 of 5
- फोटो : social media
ये वीडियो थाईलैंड के बैंकॉक का बताया जा रहा है। Mad eagle ( @notavulture ) नाम के ट्विटर अकाउंट से इस कुत्ते का वीडियो शेयर किया गया है। 28 अगस्त को शेयर किया गया ये वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। अभी तक इस वीडियो को करीब दो लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
dog
- फोटो : social media
इस कुत्ते के बारे में बैंकॉक में रहने वाले थावेपॉर्न चोंगपलापोलकुल ने बताया कि यह बूढ़ा कुत्ता कुछ साल के लिए हमारे कार्यस्थल पर रह रहा है। वह हमेशा लोगों को धोखा देने के लिए यह ऐसा काम करता है। मैंने उसके दोनों पैरों की जांच की है और वो बिल्कुल ठीक हैं। वह बेहद चालाक है। वह लोगों को आकर्षित करने के लिए ऐसा करता है और कुछ खाने के लिए ऐसा करता है।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : social media
थावेपॉर्न चोंगपलापोलकुल ने बताया कि वह उसे अक्सर खाने के लिए चावल देते हैं लेकिन उसे अभी भी इस तरह से एक्टिंग करने की आदत है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।