फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vladimir Putin Networth: जानिए क्या है पुतिन की 200 अरब डॉलर की संपत्ति का रहस्य

Mon, 11 Apr 2022 05:42 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 11 Apr 2022 05:42 PM IST
विज्ञापन
Vladimir Putin 200 Million Wealth Mystery Know All In Hindi
पुतिन की 200 अरब डॉलर की संपत्ति का रहस्य - फोटो : twitter/https://twitter.com/KremlinRussia

Vladimir Putin Networth:  रूस और यूक्रेन बीच भयानक युद्ध जारी है। रूस के हमले में यूक्रेन के दर्जनों की लोगों की जान चली गई है। यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की आलचोन हो रही है। इसके साथ ही पुतिन की निजी जिंदगी को लेकर भी खूब चर्चा हो रही है। इस समय पुतिन की संपत्ति को लेकर चर्चा हो रही है। पुतिन की सपंत्ति की गुत्थी आज तक नहीं सुलझ पाई है। आधिकारिक रिकॉर्ड के मुताबिक 69 वर्षीय पुतिन के पास बेहद कम संपत्ति है। उनको सिर्फ सालाना 1,40,000 डॉलर सैलरी मिलती है। बताया जाता है कि पुतिन एक फ्लैट, एक ट्रेलर और तीन कारों के मालिक हैं।



लेकिन जानकारों का मानना है कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन दुनिया के सबसे अमीर शख्स हो सकते हैं। कहा जाता है कि वह  200 अरब डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं। सात साल पहले साल 2015 में पुतिन ने अपनी संपत्ति को सार्वजनिक की थी। उस समय उन्होंने बताया था कि उनके पास दो अपार्टमेंट और एक गैराज है। हालांकि गैराज को कई लोगों के साथ शेयर करना पड़ता है। उस समय वो 90 लाख रुपये सालाना कमाते थे। इसके बाद साल 2017 में फिर उन्होंने अपनी संपत्ति के बारे में बताया। अब उनकी संपत्ति में 1500 वर्गमीटर का एक प्लॉट और तीन गाड़ियां शामिल हो गई थीं। 

Vladimir Putin 200 Million Wealth Mystery Know All In Hindi
पुतिन की 200 अरब डॉलर की संपत्ति का रहस्य - फोटो : पीटीआई

दरअसल, एक फाइनेंशियल कंपनी के चीफ ने साल 2017 में पुतिन की संपत्ति के बारे में खुलासा किया था। बिल ब्राउडर ने कहा था कि, मैं मानता हूं कि पुतिन 200 अरब डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं। फाइनेंशियल कंपनी के चीफ ने कहा था कि दुनिया के सबसे अमीर आदमी पुतिन हैं। 

Vladimir Putin 200 Million Wealth Mystery Know All In Hindi
पुतिन की 200 अरब डॉलर की संपत्ति का रहस्य - फोटो : Pixabay


सबसे बड़ी बात यह है कि ब्राउडर ने बड़े पैमान पर रूस में इनवेस्ट किए थे। भष्टाचार के खिलाफ अभियान में उन्होंने पुतिन का साथ दिया था। हालांकि बाद में उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। उन्होंने संकेत दिया था कि पुतिन घूसखोरी में लिप्त हैं। पुतिन की संपत्ति का बड़ा हिस्सा घुसखोरी का है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vladimir Putin 200 Million Wealth Mystery Know All In Hindi
पुतिन की 200 अरब डॉलर की संपत्ति का रहस्य - फोटो : iStock

पुतिन की अकूत संपत्ति को लेकर सालों पहले शुरू हुई चर्चा अभी भी जारी है। पुतिन की नेट वर्थ की चर्चा हमेशा की जाती है, लेकिन अभी तक इस रहस्य से पर्दा नहीं उठा है। 

विज्ञापन
Vladimir Putin 200 Million Wealth Mystery Know All In Hindi
पुतिन की 200 अरब डॉलर की संपत्ति का रहस्य - फोटो : सोशल मीडिया

कुछ दिनों पहले पुतिन ने एक रैली में 14,000 डॉलर का डिजाइनर जैकेट पहना था जिसके लिए उनकी खूब आलोचना की गई थी। उन्होंने मास्को में एक रैली के दौरान इस जैकेट को पहना था और यूक्रेन पर रूस के हमले को सही बताया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed