Water on Asteroid: ब्रह्मांड रहस्यों से भरा हुआ है। इनके बारे में वैज्ञानिकों को भी बहुत कम जानकारी है। रहस्यों को जानने के लिए वैज्ञानिकों सालों से अध्ययन कर रहे हैं। इस शोध के दौरान वैज्ञानिक आए दिन हैरतअंगेज खुलासा करते हैं। अब वैज्ञानिकों ने एक बड़ी खोज की है। इन खोज से वैज्ञानिकों को ब्रह्मांड के रहस्य को जानने में मदद मिलेगी। पहली बार वैज्ञानिकों ने किसी एस्टेरॉयड या क्षुद्रग्रह पर पानी खोजा है।
Asteroid: वैज्ञानिकों को मिली बड़ी कामयाबी, पहली बार अंतरिक्ष में घूमते एस्टेरॉयड पर मिला पानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चारों एस्टेरॉयड पर सिलिकेट भरा हुआ है, लेकिन पानी सिर्फ दो पर है। नासा और जर्मन एयरोस्पेस सेंटर मिलकर इस विमान का संचालन करते थे। स्ट्रैटोस्फेयरिक ऑब्जरवेटरी फॉर इंफ्रारेड एस्ट्रोनॉमी में एक फेंट ऑब्जेक्ट इंफ्रारेड कैमरा लगाया गया है। इस कैमरे से आइरिस और मस्सालिया एस्टेरॉयड्स पर पानी को खोजा गया है।
अतरिक्ष में ग्रहों, उल्कापिंडों और क्षुद्रग्रहों की सतह पर पानी की खोज करने का तरीका बेहद खास है। इनकी सतह पर रोशनी के अलग-अलग वेवलेंथ के माध्यम से पानी की खोज की जाती है।
Time Travel: साल 2671 से लौटकर आए शख्स के दावे ने लोगों को डराया, फरवरी और अप्रैल को बताया तबाही का महीना
सैन एंटोनियो में स्थित साउथवेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट के साइंटिस्ट एनिसिया अरेडोंडो ने बताया कि ग्रहों के निर्माण के समय एस्टेरॉयड बनते हैं। उन्होंने बताया कि इन एस्टेरॉयड में कई ग्रहों का मिश्रण भी हो सकता है। ऐसा भी हो सकता है कि एक ही ग्रह की मिट्टी से इनका निर्माण हुआ हो। जब इनकी सतह पर रोशनी की अलग-अलग वेवलेंथ को डाला जाता है, तो अलग-अलग पदार्थों के बारे में जानकारी मिलती है।
दुनिया का सबसे अमीर भिखारी: भीख मांगकर जुटा ली करोड़ों की संपत्ति, मुंबई में है आलीशान फ्लैट
एनिसिया ने जानकारी दी कि धरती पर मंगाए गए पहले एस्टेरॉयड सैंपल में पानी के बारे में पता चला है। हालांकि अंतिरक्ष में घूम रहे किसी एस्टेरॉयड पर पहली बार पानी की खोज की गई है। इस प्रयोगशाल ने ही चांद की सतह पर दक्षिणी हिस्से में स्थित क्रेटर्स में भी पानी को खोजा था। बता दें कि आइरिस एस्टेरॉयड 199 किलोमीटर और मस्सालिया एस्टेरॉयड 135 किलोमीटर चौड़े हैं।