{"_id":"5c0cbb8abdec2241bc2383cc","slug":"taiwan-police-conducts-dna-test-to-catch-thief-who-stole-curd","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"100 रुपए का दही चोरी होने पर महिला ने दर्ज कराया केस, पुलिस ने जांच में खर्च कर दिए हजारों रुपए","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
100 रुपए का दही चोरी होने पर महिला ने दर्ज कराया केस, पुलिस ने जांच में खर्च कर दिए हजारों रुपए
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 09 Dec 2018 12:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Link Copied
आज आज हम आपको एक ऐसी चोरी की घटना के बारे में बता रहे हैं जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे। दरअसल एक महिला ने 100 रुपए का दही चुराने वाले को पकड़ने के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। हद तो तब और हो गई जब पुलिस ने मामला सुलझाने के लिए 6 लोगों के डीएनए टेस्ट कराने के नाम पर 42 हजार रुपए खर्च कर दिए।
Trending Videos
2 of 5
दरअसल ये पूरा मामला ताइवान का है। ताइवान मीडिया के मुताबिक, स्टूडेंट्स हाउस में रहने वाली एक महिला ने 100 रुपए का दही चोरी होने की शिकायत की। महिला का आरोप था कि किसी ने उसके फ्रिज से दही निकाल कर खा लिया है। लेकिन जब उसने अपने साथ रहने वाली लड़कियों से पूछा तो सभी ने दही खाने से इन्कार कर दिया। इसके बाद महिला ने ताइपे पुलिस में दही का पैकेट लेकर चोरी का केस दर्ज करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
ताइपे पुलिस महिला की शिकायत पर पहले तो चौंक गई थी। लेकिन, बाद में अधिकारियों ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान सबसे बड़ी दिक्कत यह थी कि पुलिस को पैकेट से आरोपी का फिंगरप्रिंट नहीं मिल पाया, क्योंकि घटना के वक्त पैकेट गीला था। ऐसे में महिला ने जांच टीम को फोरेंसिक की मदद लेने की सलाह दी।
4 of 5
- फोटो : File Photo
फोरेंसिक जांच की मंजूरी मिलने के बाद टीम ने महिला समेत कुल 6 लोगों का डीएनए टेस्ट किया। इसके नतीजों के आधार पर ही पुलिस ने दोषी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि हर एक महिला के डीएनए टेस्ट में ताइपे पुलिस को 3 हजार ताइवानी डॉलर (7000 रुपए) खर्च करने पड़े।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : social media
इस लिहाज से 6 लोगों के टेस्ट में विभाग के कुल 42 हजार रुपए खर्च हो गए। ताइवान के लोगों ने मामला सामने आने के बाद करदाताओं के पैसे को इस तरह बर्बाद करने पर नाराजगी जताई। कुछ लोगों ने पुलिस पर संसाधन के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।