सब्सक्राइब करें

पुलिस ने लौटाई प्यार की निशानी तो ऐसे पूरी हुई प्रेम कहानी, सबक ले भारतीय पुलिस

फीचर डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Updated Mon, 03 Dec 2018 05:55 PM IST
विज्ञापन
viral story new york police find engagement ring in times square
पुलिस ने लौटाई प्यार की निशानी तो ऐसे पूरी हुई प्रेम कहानी, सबक ले भारतीय पुलिस

किसी भी लड़की के लिए इससे ज्यादा खूबसूरत पल कोई नहीं होता जब उसका साथी उसे बीच सड़क पर प्रपोज कर दे, लेकिन जरा सोचिए अगर प्रपोजल के वक्त अंगूठी ही खो जाए तो। जी हां, ऐसा ही कुछ हुआ न्यूयॉर्क की सड़कों पर।

Trending Videos
viral story new york police find engagement ring in times square
पुलिस ने लौटाई प्यार की निशानी तो ऐसे पूरी हुई प्रेम कहानी, सबक ले भारतीय पुलिस

दरअसल, न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर की सड़कों पर एक लड़के ने अपनी प्रेमिका को प्रपोज किया, जिसके बाद लड़की ने हां कर दी लेकिन इन महाराज से खुशी संभल नहीं पाई और इन्होंने अंगूठी को ही गटर में गिरा दिया, जिसके बाद दोनों लग गए अंगूठी को निकालने की कोशिश में।

विज्ञापन
विज्ञापन
viral story new york police find engagement ring in times square
पुलिस ने लौटाई प्यार की निशानी तो ऐसे पूरी हुई प्रेम कहानी, सबक ले भारतीय पुलिस

दोनों अंगूठी को बाहर निकालने में खूब मेहनत करते हैं लेकिन जब निराशा हाथ लगती है तो दोनों वहां की पुलिस से मदद मांगते हैं, लेकिन जब पुलिस से भी अंगूठी नहीं निकल पाती तो दोनों बिना पुलिस कंप्लेंट लिखवाए वहां से चले जाते हैं।

viral story new york police find engagement ring in times square
पुलिस ने लौटाई प्यार की निशानी तो ऐसे पूरी हुई प्रेम कहानी, सबक ले भारतीय पुलिस

वहीं बाद में अगले दिन जब पुलिस ने अंगूठी ढूंढी तो उन्होंने अंगूठी की तस्वीर को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'टाइम्स स्क्वायर की सड़कों पर कपल ने अंगूठी को खो दिया था लेकिन न्यूयॉर्क पुलिस डिपार्टमेंट के ESU डिपार्टमेंट ने इसे ढूंढ निकाला, इस कपल को ढूढंने में हमारी मदद करें'।
 
विज्ञापन
viral story new york police find engagement ring in times square
पुलिस ने लौटाई प्यार की निशानी तो ऐसे पूरी हुई प्रेम कहानी, सबक ले भारतीय पुलिस

इस रोमांटिक प्रपोजल में आखिरकार स्टोरी की भी हैपी एंडिंग हुई। लड़का अपनी प्रेमिका को लेकर अंगूठी लेने पुलिस के पास पहुंच गया। न्यूयॉर्क पुलिस ने कपल की तस्वीर को अलगे दिन पोस्ट करते हुए लिखा 'CASE CLOSED’। भारतीय पुलिस को भी न्यूयार्क पुलिस की इस सक्रियता से सबक लेना चाहिए।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed