Weird Villages In World: दुनिया में ऐसे कई गांव हैं, जो किसी न किसी वजह से मशहूर हैं। किसी को उसकी खूबसूरती के लिए जाना जाता है तो कोई साफ-सफाई के लिए जाना जाता है, लेकिन हम आपको अपनी खबर में उन गांवों के बारे में बताएंगे, जो खूबसूरती के साथ-साथ अजीबोगरीब वजहों से भी दुनियाभर में मशहूर हैं। इन गांवों के बारे में जब आप जानेंगे तो हैरान हो जाएंगे।
Weird Villages: दुनिया के पांच अनोखे गांव, जो अजीबोगरीब कारणों से हैं मशहूर
Weird Villages In World: दुनिया में ऐसे कई गांव हैं, जो किसी न किसी वजह से मशहूर हैं। किसी को उसकी खूबसूरती के लिए जाना जाता है तो कोई साफ-सफाई के लिए जाना जाता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल का होकसे गांव 'किडनी वाले गांव' के नाम से मशहूर है। यहां का लगभग हर व्यक्ति एक किडनी के सहारे ही जिंदा है। लोगों ने अपनी एक किडनी निकलवा कर बेच दी है। कहा जाता है कि उन्हें मानव अंगों की तस्करी करने वालों ने पैसों का लालच दिया था और कहा था कि किडनी फिर से उग आएगी। यही वजह है कि इस गांव का नाम ही किडनी वैली' पड़ गया है।
इटली अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। यहां का एक गांव है विगानेला, जो मिलान शहर की एक गहरी घाटी के नीचे स्थित है। यह गांव पूरी तरह से घाटियों से घिरा हुआ है और इतनी गहराई में बसा हुआ है कि यहां सर्दियों में लगभग तीन महीने तक सूरज की रोशनी बिल्कुल भी नहीं पहुंचती। इसलिए गांव के ही कुछ इंजीनियरों और वास्तुकारों ने मिलकर एक बड़ा सा आईना बनाया है, जिससे रिफ्लेक्ट (प्रतिबिंबित) होकर धूप की किरणें गांव में पहुंच जाती हैं और पूरे गांव को सूरज की रोशनी मिल जाती है। इस वजह से लोग कहते हैं कि इस गांव का अपना अलग ही सूरज है।
Israel-Iran War: किस जानवर का मांस सबसे ज्यादा खाते हैं इस्राइल के ताकतवर सैनिक, जानकर नहीं होगा यकीन
स्पेन में जुजकार नाम का एक गांव है, जो पूरा का पूरा नीला है, यानी यहां हर किसी का घर नीले रंग का है। कहा जाता है कि साल 2011 में यहां एक थ्री-डी फिल्म के लिए कुछ लोगों ने अपने घरों को नीले रंग से रंगवा दिया। इसके बाद तो धीरे-धीरे गांव के सभी लोगों ने अपने घरों को नीला बना दिया।
Longest Day: 21 जून को ही क्यों होता है साल का सबसे बड़ा दिन? जानिए आखिर क्या है इसके पीछे की वजह
नीदरलैंड का गिएथूर्न गांव अपनी खूबसूरती के लिए भी जाना जाता है और साथ ही साथ एक अजीब वजह से भी। दरअसल, इस गांव में एक भी सड़क नहीं है। इस वजह से यहां न तो किसी के पास कोई गाड़ी दिखती है और न ही मोटरसाइकिल। दरअसल, इसकी वजह ये है कि यह गांव पानी के ऊपर बसा हुआ है। यहां लोग कहीं भी आने-जाने के लिए नावों का सहारा लेते हैं। यहां घूमने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं।