फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Zara Hatke: कहीं दूल्हा-दुल्हन पर फेकते हैं कीचड़, तो कहीं काटते हैं लकड़ी, दुनिया में शादी की अनोखी परंपराएं

Tue, 08 Jul 2025 05:05 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 08 Jul 2025 05:05 PM IST
सार

Wedding Traditions: दुनिया में अलग-अलग देशों की अलग-अलग मान्यताएं और रीति-रिवाज हैं। कई देशों में आज भी लोग वर्षों से चली आ रही परंपराओं का पालन करते हैं। हर देश में शादी एक संस्कार मानी जाती है।

विज्ञापन
Weirdest Wedding Traditions Rituals around the world From Throwing Tomatoes to Rolling in Mud
दुनिया में शादी की अनोखी परंपराएं - फोटो : Adobe Stock

Wedding Traditions: दुनिया में अलग-अलग देशों की अलग-अलग मान्यताएं और रीति-रिवाज हैं। कई देशों में आज भी लोग वर्षों से चली आ रही परंपराओं का पालन करते हैं। हर देश में शादी एक संस्कार मानी जाती है। हालांकि, शादी के तरीके और इससे जुड़े रीति-रिवाज काफी अलग होते हैं। हर रिवाज का अपना एक महत्व होता है। आज हम आपको कुछ देशों की अनोखी शादी की परंपरा के बताते हैं। 



टमाटर फेंककर किया जाता है स्वागत

उत्तर प्रदेश के एक शहर में शादी के दौरान एक अनोखी पंरपरा का पालन किया जाता है। इस शहर का नाम सरसौल है। यहां पर शादी के समय एक अनोखी परंपरा का पालन किया जाता है। यहां पर दूल्हे के परिवार का स्वागत फूलों से नहीं, बल्कि टमाटर फेंककर किया जाता है। 

Weirdest Wedding Traditions Rituals around the world From Throwing Tomatoes to Rolling in Mud
दुनिया में शादी की अनोखी परंपराएं - फोटो : Adobe Stock

दूल्हा-दूल्हन काटते हैं लकड़ी

जर्मनी में शादी से जुड़ी कुछ अजोबीगरीब और मजेदार रस्मों का पालन किया जाता है। यहां पर शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन से लकड़ी काटने की परंपरा निभाई जाती है। इस रस्म में नवविवाहित जोड़ा एक साथ मिलकर लकड़ी के दो हिस्से करता है। इसके साथ ही दूल्हा-दुल्हन और मेहमान मिलकर चीनी-मिट्टी के बर्तन तोड़ते हैं। फिर अगले दिन नवविवाहित जोड़ा मिलकर उन टूटे बर्तनों की सफाई करता है। 
 

Weirdest Wedding Traditions Rituals around the world From Throwing Tomatoes to Rolling in Mud
दुनिया में शादी की अनोखी परंपराएं - फोटो : Adobe Stock

समारोह से गायब हो जाते हैं दूल्हा-दुल्हन

वेनेजुएला में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन बिना किसी को अलविदा कहे ही चुपचाप समारोह से चले जाते हैं। वहां पर इसे शुभ माना जाता है। माना जाता है कि ऐसा करने से उनके वैवाहिक जीवन में सौभाग्य और समृद्धि आती है। 

Viral Video: 'कजरा रे' गाने पर चचा ने किया ऐसा डांस, अपनी नजाकत और कातिल अदाओं से ऐश्वर्या को दी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
Weirdest Wedding Traditions Rituals around the world From Throwing Tomatoes to Rolling in Mud
दुनिया में शादी की अनोखी परंपराएं - फोटो : Adobe Stock

निभाई जाती है अनोखी परंपरा

स्कॉटलैंड में शादी से पहले एक अनोखी परंपरा का पालन किया जाता है। इसे ब्लैकनिंग कहा जाता है। इस रस्म के दौरान दूल्हा-दुल्हन पर काली स्याही, अंडे, सड़ा हुआ खाना, आटा और कचरा जैसी चीजें फेंकी जाती हैं। कहीं-कहीं तो उन्हें कालिख से पोत भी दिया जाता है। 

Ancient Lost City: पुरातत्वविदों ने खोजा 3500 साल पुराना खोया शहर, बने हैं घर और मंदिर, विशेषज्ञ हैरान

विज्ञापन
Weirdest Wedding Traditions Rituals around the world From Throwing Tomatoes to Rolling in Mud
दुनिया में शादी की अनोखी परंपराएं - फोटो : Adobe Stock

दुल्हन के साथ डांस करने के लिए देते हैं पैसे

क्यूबा में दुल्हन के साथ डांस करने वाले हर शख्स को उसकी ड्रेस पर पैसे चिपकाने पड़ते हैं। यह परंपरा जोड़े की शादी और हनीमून के लिए पैसे इकठ्ठा करने के लिहाज से की जाती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed