Snake Facts: दुनिया के सबसे जहरीले जीवों में शामिल सांप की धरती पर तीन हजार से अधिक प्रजातियां मिलती हैं। इनमें कुछ सांप इतने खतरनाक और जहरीले होते हैं कि अगर इंसान को काट लें, तो बच पाना मुश्किल होता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में सांपों की 69 प्रजातियां ऐसी हैं, जो बेहद खतरनाक होती हैं। किंग कोबरा, करैत और ब्लैक माम्बा समेत कई सांप बेहद जहरीले माने जाते हैं। गर्मी और बारिश के मौसम में सांप सबसे ज्यादा नजर आते हैं, लेकिन ठंड के मौसम में ये बहुत कम दिखाई देते हैं। ऐसे लोगों के मन में सवाल आता है कि आखिर सांप ठंड में कहां गायब हो जाते हैं?
Snake Facts: आखिर ठंड में कहां गायब जाते हैं सांप? दिन या रात कब सोते हैं, जवाब जानकर हो जाएंगे हैरान
Snake Facts: गर्मी और बारिश मौसम में दिखने वाले सांप ठंड के मौसम में गायब हो जाते हैं। ऐसे में लोगों के मन में सवाल आता है कि आखिर सांप ठंड में कहां चले जाते हैं।
-ठंड के दिनों में सांप कई हफ्तों या महीनों तक सोते रहते हैं। इसे हाइबरनेशन (शीत निद्रा) कहा जाता है। गर्मी या बारिश में तापमान अनुकूल होने पर सांप ज्यादा सक्रिय रहते हैं। वो दिन में कम और रात में ज्यादा समय तक घूमते हैं, क्योंकि उन्हें ठंडा वातावरण पसंद होता है।
-अक्सर कहा जाता है कि सांप सोते नहीं है। इसकी वजह यह है कि उनकी आंखें हमेशा खुली रहती हैं। हालांकि, सच्चाई यह है कि सांपों की पलके नहीं होतीं और उनकी आंखों पर एक पारदर्शी परत होती है, जो उन्हें धूल और चोट से बचाने का काम करती है। इसलिए सांप सोते हैं, तो उनकी आंखें खुली दिखाई देती है। वैज्ञानिकों को शोध में पता चला है कि सांपों की नींद के भी पैटर्न होते हैं।
-सोते समय सांप की सांस धीमी पड़ जाती है और शरीर स्थिर हो जाता है। वो किसी भी आवाज या हलचल पर तुरंत प्रतिक्रिया नहीं देते हैं। मौसम के हिसाब से सांपों की नींद के समय में बदलाव होता है।
-गर्मी के दिनों में तापमान अधिक होने की वजह से सांप दिन में धूप से बचने के लिए बिलों में रहते हैं और रात में बाहर आते हैं। इस समय वो 10 से 12 घंटे तक आराम करते हैं।
-बारिश में नमी और ठंडक की वजह से दिन में थोड़ी देर आराम करते हैं, तो वहीं रात में अधिक सक्रिय रहते हैं। सर्दी के मौसम में तापमान ज्यादा नीचे जाने पर सांप पूरी तरह निष्क्रिय हो जाते हैं। इस दौरान वो दो से तीन महीने या इससे भी अधिक समय तक बिना खाए-पिए सोए रहते हैं। यही समय उनकी असली नींद का समय होता है।
Video: MBBS बेटी के लिए दूल्हा खोज रही मां ने 34 साल के लड़कों को बताया अंकल, वीडियो हुआ वायरल, इंटरनेट पर छिड़ी बहस
-ठंड के मौसम में सांप किसी गहरी दरार, पुराने बिल या जमीन के भीतर गर्म जगहों पर चले जाते हैं। इस दौरान उनका पाचन तंत्र और दिल की धड़कन धीमी हो जाती है। कई बार एक ही जगह पर कई सांप एक साथ सोते हैं, जिससे उन्हें गर्मी मिल पाए। मौसम बदलने और तापमान बढ़ने पर, वो फिर से बाहर आ जाते हैं और सक्रिय हो जाते हैं।
Nicolas Maduro: निकोलस मादुरो बांधते हैं कलावा और पहनते हैं भगवान गणेश वाली घड़ी, क्या है भारत से इनका संबंध