Meat Consumption: दुनिया में ज्यादातर लोग मांस का सेवन खाते हैं। लोगों का मानना है कि सबसे ज्यादा चिकन या बीफ ही खाया जाता है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। आज हम आपको अपनी खबर में बताएंगे दुनिया में लोग सबसे ज्यादा किस जानवर का मांस खाते हैं। यह जानकर आपको नहीं होगा, लेकिन पूरी तरह सच है।
Meat Consumption: दुनिया में किस जानवर का मांस सबसे ज्यादा खाते हैं लोग? नाम जानकर नहीं होगा यकीन
Meat Consumption: दुनिया में ज्यादातर लोग मांस का सेवन खाते हैं। लोगों का मानना है कि सबसे ज्यादा चिकन या बीफ ही खाया जाता है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। आज हम आपको अपनी खबर में बताएंगे दुनिया में लोग सबसे ज्यादा किस जानवर का मांस खाते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्यों खाते हैं लोग सूअर का मांस?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एशिया में सूअर पालन सैकड़ों साल पुराना है। सूअर को पालना आसान होता है और वे अलग-अलग जलवायु के अनुकूल ढल जाते हैं। इसके अलावा अन्य जानवरों की तुलना में सूअर ज्यादा तेजी से बढ़ते हैं और प्रति इकाई चारे में ज्यादा मांस पैदा होता है।
क्या कहते हैं आंकड़े?
संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन के आंकड़ों के मुताबिक, पूरी दुनिया में मांस की कुल खपत में 36 फीसदी के साथ सूअर का मांस सबसे आगे हैं। इसके बाद 33 फीसदी पोल्ट्री, 24 फीसदी बीफ और 5 फीसदी भेड़ बकरी का मांस है।
Most Expensive Tea: दुनिया की सबसे महंगी चाय की पत्ती, एक किलो की कीमत है 10 करोड़, जानें क्या है खासियत
इससे पता चलता है कि दुनिया में सूअर का मांस खाना लोग ज्यादा पसंद करते हैं। चीन में दुनिया की सबसे बड़ी आबादी रहती है और सूअर के मांस का सबसे ज्यादा उत्पादन होता है। चीन में सूअर का मांस खाने वाले सबसे ज्यादा भी हैं।
Viral Video: रील बनाने के लिए जान से खिलवाड़, स्टंट करते समय बाइक से गिरे लड़का-लड़की और फिर..., वीडियो वायरल
कहां और कौन नहीं खाता है सूअर का मांस?
इस्लाम और यहूदी धर्म में सूअर का मांस खाने पर सख्त रोक हैं। इसके कारण सऊदी अरब, ईरान और इजराइल जैसे देशों में इसका सेवन बेहद कम होता है। इसके साथ ही भारत में भी धार्मिक और सांस्कृतिक मान्यताओं के कारण सूअर का मांस और बीफ दोनों का सेवन सीमित है।