{"_id":"6905d3cb54c5e7800d0d6818","slug":"snake-hibernation-why-snakes-not-seen-in-winter-snake-facts-know-the-reason-news-in-hindi-2025-11-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Snake Facts: सर्दियों में कहां और क्यों गायब हो जाते हैं सांप? वजह है हैरान करने वाली","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Snake Facts: सर्दियों में कहां और क्यों गायब हो जाते हैं सांप? वजह है हैरान करने वाली
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Sun, 02 Nov 2025 10:58 AM IST
सार
Snake Facts: वैज्ञानिकों के मुताबिक, सांपों की नींद का समय वातावरण के तापमान और उनके भोजन की उपलब्धता पर निर्भर होती है। भयानक ठंड के मौसम में अधिकतर सांप सोते हैं। सांप का खून ठंडा होता है, ऐसे में उनका शरीर तापमान खुद नियंत्रित नहीं कर सकता है।
विज्ञापन
1 of 7
सर्दियों में कहां और क्यों गायब हो जाते हैं सांप? वजह है हैरान करने वाली
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Snake Facts: सबसे जहरीले जीवों में शामिल सांप की दुनियाभर में तीन हजार से ज्यादा प्रजातियां पाई जाती हैं। इनमें कुछ सांप बेहद जहरीले होते हैं, जिनके काटने से इंसान की पलभर में मौत हो सकती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में सांपों की 69 प्रजातियां ऐसी हैं, जो बेहद खतरनाक होती हैं। इनमें 29 समुद्री सांप हैं, तो वहीं 40 जमीन पर रहने वाले हैं। किंग कोबरा, करैत और ब्लैक माम्बा समेत कई सांप बेहद जहरीले माने जाते हैं। सांप गर्मी और बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा दिखाई देते हैं, लेकिन ठंड के मौसम में ये बहुत कम दिखाई देते हैं। ऐसे लोगों के मन में सवाल खड़ा होता है कि आखिर सांप ठंड में क्या करते हैं और कहां चले जाते हैं?
वैज्ञानिकों के मुताबिक, सांपों की नींद का समय वातावरण के तापमान और उनके भोजन की उपलब्धता पर निर्भर होती है। भयानक ठंड के मौसम में अधिकतर सांप सोते हैं। सांप का खून ठंडा होता है, ऐसे में उनका शरीर तापमान खुद नियंत्रित नहीं कर सकता है। इसलिए ठंड में उनका शरीर सुस्त पड़ जाता है और वो ज्यादा ऊर्जा खर्च नहीं करते। इस दौरान वो खुद को बचाने के लिए सुरक्षित जगह जैसे बिल, पत्थरों के नीचे या पेड़ों की जड़ों में छिप जाते हैं।
2 of 7
सर्दियों में कहां और क्यों गायब हो जाते हैं सांप? वजह है हैरान करने वाली
- फोटो : Adobe Stock
ठंड के दिनों में सांप कई हफ्तों या महीनों तक सोते रहते हैं। इसे हाइबरनेशन (शीत निद्रा) कहा जाता है। गर्मी या बारिश में तापमान अनुकूल होने पर सांप ज्यादा सक्रिय रहते हैं। वो दिन में कम और रात में ज्यादा समय तक घूमते हैं, क्योंकि उन्हें ठंडा वातावरण पसंद होता है।
3 of 7
सर्दियों में कहां और क्यों गायब हो जाते हैं सांप? वजह है हैरान करने वाली
- फोटो : Adobe Stock
अक्सर लोग कहते हैं कि सांप सोते नहीं है। इसकी वजह यह है कि उनकी आंखें हमेशा खुली रहती हैं। हालांकि, सच्चाई यह है कि सांपों की पलके नहीं होतीं और उनकी आंखों पर एक पारदर्शी परत होती है, जो उन्हें धूल और चोट से बचाने का काम करती है। इसलिए सांप सोते हैं, तो उनकी आंखें खुली दिखाई देती है। वैज्ञानिकों को शोध में पता चला है कि सांपों की नींद के भी पैटर्न होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
सर्दियों में कहां और क्यों गायब हो जाते हैं सांप? वजह है हैरान करने वाली
- फोटो : Adobe Stock
सोते समय सांप की सांस धीमी पड़ जाती है और शरीर स्थिर हो जाता है। वो किसी भी आवाज या हलचल पर तुरंत प्रतिक्रिया नहीं देते हैं। मौसम के हिसाब से सांपों की नींद के समय में बदलाव होता है। गर्मी के दिनों में तापमान अधिक होने की वजह से सांप दिन में धूप से बचने के लिए बिलों में रहते हैं और रात में बाहर आते हैं। इस समय वो 10 से 12 घंटे तक आराम करते हैं।
सर्दियों में कहां और क्यों गायब हो जाते हैं सांप? वजह है हैरान करने वाली
- फोटो : Adobe Stock
बारिश में नमी और ठंडक की वजह से दिन में थोड़ी देर आराम करते हैं, तो वहीं रात में अधिक सक्रिय रहते हैं। सर्दी के मौसम में तापमान ज्यादा नीचे जाने पर सांप पूरी तरह निष्क्रिय हो जाते हैं। इस दौरान वो दो से तीन महीने या इससे भी अधिक समय तक बिना खाए-पिए सोए रहते हैं। यही समय उनकी असली नींद का समय होता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।