Aurangzeb History: भारत का इतिहास ऐसी हजारों घटनाओं से भरा है, जिनसे पता चलता है कि औरंगजेब क्रूर मुगल शासक था। औरंगजेब ने भारत के 15 करोड़ लोगों पर वर्ष 1658 से 1707 तक करीब 49 साल तक शासन किया। इस दौरान उसने कई मंदिरों को तुड़वा दिया। आज हम आपको अपनी इस खबर में उसके बारे में और उसकी क्रूरता की कहानी के बारे में बताते हैं।
Aurangzeb: कौन था औरंगजेब? गद्दी के लिए भाईयों की भी करा दी थी हत्या, जानिए सबसे क्रूर मुगल शासक के बारे में
Aurangzeb History: सत्ता के लिए औरंगजेब ने अपने पिता शाहजहां को कैद करा दिया। अपने भाई दाराशिकोह की हत्या करवाई। दूसरे भाई मुराद को भी विष देकर मरवा दिया। जनता पर अनगिनत जुल्म किए और हिंदुओं से कर वसूला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदिरों को तोड़ने का दिया आदेश
भारत में कई मंदिरों को उसने तुड़वा दिया, जिसमें प्रमुख रूप से बाबा काशी विश्वनाथ का मंदिर और सोमनाथ मंदिर शामिल हैं। औरंगजेब ने सत्ता हासिल करने के लिए अपने परिवार के कई लोगों की हत्या कराई। औरंगजेब का सिर्फ एक लक्ष्य था वो पूरे भारत पर राज करना चाहता था। इसके लिए उसने राज्यों का दमन किया, लेकिन उसकी इच्छा पूरी नहीं हो पाई। औरंगजेब को शिवाजी महाराज से मुंह की खानी पड़ी।
औरंगजेब को शाहजहां ने सूबेदार से लेकर गवर्नर तक बनाया
औरंगजेब मुगल शासक शाहजहां का तीसरे नंबर का बेटा था। जहांगीर की मौत के बाद आगरा की सत्ता शाहजहां के हाथ में आ गई। औरंगजेब की बहादुरी को देखते हुए शाहजहां ने उसे दक्कन का सूबेदार बना दिया। 1637 में उसकी सफविद की राजकुमारी दिलरास बानू बेगम से शादी हुई। इस दौरान औरंगजेब कई हफ्तों के बाद आगरा वापस आया। इस बात से शाहजहां ने नाराज होकर उससे सूबेदारी का पद छीन लिया। इस दौरान औरंगजेब का अपने भाइयों से भी विवाद होने लगा था। शाहजहां ने औरंगजेब को गुजरात के सूबेदार से लेकर अफगानिस्तान का गवर्नर तक बनाया था।
अकबर के राजस्व नियम को कर दिया लागू
शाहजहां ने साल 1653 में औरंगजेब को एक बार फिर दक्कन का सूबेदार बना दिया। इस दौरान औरंगजेब ने दक्षिण में अपने परदादा अकबर द्वारा बनाए राजस्व नियम को लागू कर दिया। आगरा से दूर होने की वजह से औरंगजेब का बड़ा भाई दारा शिकोह शाहजहां का लाडला बन गया, जो अपने पिता का सलाहकार था। दारा शिकोह और औरंगजेब की सोच विपरीत थी, जिसके कारण दोनों के बीच विवाद शुरू हो गए। इस दौरान औरंगजेब ने देखा कि सत्ता दारा शिकोह के पास जा रही है।
Sunita Williams: कब पृथ्वी पर वापस आएंगी सुनीता विलियम्स? नासा ने बताया, यहां जानिए सभी जानकारी
वर्ष 1656 में शाहजहां काफी बीमार पड़ गया। गद्दी के लिए तीनों भाइयों में विवाद शुरू हो गया था। हालांकि, औरंगजेब अपने भाईयों से ज्यादा शक्तिशाली था। इसकी वजह से उसने अपने पिता शाहजहां को बंदी बना दिया और भाईयों की हत्या करवा दी। इसके बाद वह खुद शासक बन गया। औरंगजेब ने अपना राज्य अभिषेक खुद ही करा लिया। भाइयों की हत्या और पिता को बंदी बनाने से प्रजा औरंगजेब से नफरत करने लगी थी। शाहजहां को भी औरंगजेब मारना चाहता था, लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिली।