फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Interesting Facts: क्यों विशेष लोगों के स्वागत में रेड कार्पेट ही बिछाया जाता है? जानकर हो जाएंगे हैरान

Mon, 03 Nov 2025 01:48 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 03 Nov 2025 01:48 PM IST
सार

Interesting Facts: रेड कार्पेट का इतिहास सैकड़ों साल पुराना है। यह सम्मान, स्वागत और महत्वपूर्ण अतिथियों के लिए विशेष व्यवहार का प्रतीक माना जाता है। इसका इस्तेमाल राजनयिक और कई आयोजनों में विशेष तौर पर किया जाता है।

विज्ञापन
why red carpet colour is red always know history of red carpet culture glamour and vip events
क्यों विशेष लोगों के स्वागत में रेड कार्पेट ही बिछाया जाता है? - फोटो : Adobe Stock

Interesting Facts: रेड कार्पेट का इतिहास सैकड़ों साल पुराना है। यह सम्मान, स्वागत और महत्वपूर्ण अतिथियों के लिए विशेष व्यवहार का प्रतीक माना जाता है। इसका इस्तेमाल राजनयिक और कई आयोजनों में विशेष तौर पर किया जाता है। खास आयोजनों में विशेष लोगों के लिए रेड कार्पेट बिछाया जाता है। हमेशा रेड कार्पेट को खास लोगों से जोड़ा जाता है। ऐसे में हम आपको अपनी इस खबर में बताते हैं कि आखिर रेड कार्पेट की कहानी क्या है? किसी खास आयोजन में वीआईपी लोगों के लिए रेड कार्पेट ही क्यों बिछाया जाता है? इसका रंग पीला, नीला, हरा, गुलाबी ही क्यों नहीं होता है? 



रेड कार्पेट के इतिहास की बात की जाए, तो एक रिपोर्ट के मुताबिक, इसका इस्तेमाल प्राचीन यूनान और रोमन सभ्यताओं में किया जाता रहा है। यूनानी नाटक एगामेमन में राजा एगामेमन के स्वागत के लिए लाल कालीन बिछाया गया था।  उस समय शाही सम्मान का प्रतीक था। ग्रीस से रेड कार्पेट अन्य देशों तक पहुंचा। कहा जाता है कि आधिकारिक तौर पर सबसे पहले रेड कार्पेट का इस्तेमाल 1821 में किया गया था। उस समय अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जेम्स मोनरो के स्वागत में रेड कार्पेट बिछाया गया था। 
 

why red carpet colour is red always know history of red carpet culture glamour and vip events
क्यों विशेष लोगों के स्वागत में रेड कार्पेट ही बिछाया जाता है? - फोटो : Adobe Stock

इसके बाद 1902 में न्यूयॉर्क में न्यू एक्सप्रेस ट्रेन के यात्रियों के लिए रेड कार्पेट का इस्तेमाल किया गया। इसके बाद हॉलीवुड और फैशन इवेंट में इसका इस्तेमाल होने लगा। तब से ही विशेष आयोजनों में इसका इस्तेमाल होता रहा है।
 

why red carpet colour is red always know history of red carpet culture glamour and vip events
क्यों विशेष लोगों के स्वागत में रेड कार्पेट ही बिछाया जाता है? - फोटो : Adobe Stock

आखिर रेड कार्पेट का रंग लाल क्यों है? 

माना जाता है कि हमेशा से लाल रंग धन, सुख-संपत्ति और संपन्नता का प्रतीक रहा है। प्राचीन समय में लाल रंग का कपड़ा सिर्फ अमीर लोग ही पहनते थे, क्योंकि यह काफी महंगा मिलता था। राजा-महाराजाओं के दौर में लाल रंग ही धन का प्रतीक था। 

Flying Snakes: इन देशों में  मिलते हैं उड़ने वाले सांप, ऊपर से गुजरने पर घट जाती है लंबाई? जानिए क्या है सच

विज्ञापन
विज्ञापन
why red carpet colour is red always know history of red carpet culture glamour and vip events
क्यों विशेष लोगों के स्वागत में रेड कार्पेट ही बिछाया जाता है? - फोटो : Adobe Stock

भारत में पहली बार कब हुआ रेड कार्पेट का इस्तेमाल? 

भारत में रेड कार्पेट को लेकर ऐसा कोई आधिकारिक दावा नहीं मिलता है। लेकिन कई रिपोर्ट्स में कहा जाता है कि साल 1911 में दिल्ली दरबार में पहली बार रेड कार्पेट तत्कालीन वॉयसरॉय लॉर्ड हार्डिंगे ने किंग जॉर्ज वी के लिए बिछवाया था। लाल किले में यह दरबार लगाया गया था। किंग जॉर्ज वी के साथ क्वीन मैरी के लिए इसका इस्तेमाल किया गया।

Viral Video: शख्स ने ट्रैफिक चालान से बचने के लिए हेलमेट की जगह पहनी कढ़ाही, नजारा देख लोगों की छूटी हंसी

विज्ञापन
why red carpet colour is red always know history of red carpet culture glamour and vip events
क्यों विशेष लोगों के स्वागत में रेड कार्पेट ही बिछाया जाता है? - फोटो : Adobe Stock

अब दुनिया के नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों के स्वागत में रेड कार्पेट का इस्तेमाल किया जाता है। यह मेजबान देश द्वारा मेहमान के प्रति सम्मान और मित्रता को दर्शाता है। इसके साथ कई विशेष आयोजन में भी इसका इस्तेमाल होने लगा है। 

डिस्केलमर: यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट और खबरों के आधार पर बनाई गई है। amarujala.com किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed