Woman Swallows Airpods: आज की तेज़-तर्रार डिजिटल दुनिया में छोटे-छोटे गैजेट्स हमारी रोजमर्रा की आदतों में इस कदर शामिल हो चुके हैं कि उनके बिना दिन अधूरा सा लगता है। खासकर वायरलेस ईयरबड्स, जो कभी म्यूजिक का साथी बनते हैं, तो कभी कॉल और पॉडकास्ट का जरिया। लेकिन इसी सुविधा ने एक ऐसी हैरान कर देने वाली घटना को जन्म दिया, जिसने लोगों को चौंका भी दिया और सोचने पर भी मजबूर कर दिया।
Ajab Gajab: दवा समझकर एयरपॉड्स खा गई महिला, पेट से आती आवाज सुनकर उड़े होश
Woman Swallows Airpods: अमेरिका के बोस्टन शहर में रहने वाली 27 वर्षीय पॉडकास्टर कार्ली बेलमर के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसकी उन्होंने शायद कल्पना भी नहीं की होगी। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली कार्ली ने खुद इस अजीबोगरीब अनुभव को वीडियो के जरिए साझा किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या है पूरा मामला?
कार्ली ने बताया कि एक रात वह आराम कर रही थीं। उनके एक हाथ में 800 मिलीग्राम की आइबुप्रोफेन की गोली थी और दूसरे हाथ में उनके एयरपॉड्स। दोनों चीजें एक साथ होने की वजह से वह कन्फ्यूज हो गईं और जल्दबाजी में दवा समझकर एयरपॉड्स ही पानी के साथ निगल लिया। शुरुआत में उन्हें कुछ समझ नहीं आया, लेकिन थोड़ी देर बाद गले में अजीब सा एहसास होने लगा। तभी उन्हें अपनी गलती का अहसास हुआ।
पेट के अंदर से आ रही थी आवाज
स्थिति तब और चौंकाने वाली हो गई जब उन्हें महसूस हुआ कि निगला हुआ एयरपॉड्स अभी भी उनके आईफोन से कनेक्ट है। उन्होंने अपनी दोस्त को वॉयस मैसेज भेजा था और उन्हें ऐसा लगने लगा जैसे आवाज उनके पेट के अंदर से आ रही हो। यह अनुभव उनके लिए बेहद डरावना साबित हुआ।
डॉक्टरों ने क्या कहा?
घबराई हुई कार्ली तुरंत अस्पताल पहुंचीं, जहां डॉक्टरों ने एक्स-रे किया। जांच में साफ हो गया कि एयरपॉड्स उनके डाइजेस्टिव सिस्टम तक पहुंच चुका है। डॉक्टरों ने बताया कि अगर कोई जटिलता नहीं हुई तो यह डिवाइस शरीर से प्राकृतिक तरीके से बाहर निकल सकता है। राहत की बात यह रही कि कुछ समय बाद ऐसा ही हुआ और बिना किसी गंभीर नुकसान के एयरपॉड्स शरीर से बाहर निकल गया।
View this post on Instagram
A post shared by viralvista.tv (@viralvista.tv)
इस घटना के बाद डॉक्टरों ने चेतावनी दी कि इस तरह की गलती बेहद खतरनाक हो सकती है, खासकर जब बात बैटरी से चलने वाले उपकरणों की हो। यह शरीर के अंदर गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं। फिलहाल, यह अजीब घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है, जहां लोग इसे हैरानी के साथ-साथ एक जरूरी सबक के तौर पर भी देख रहे हैं कि लापरवाही कभी-कभी कितनी बड़ी परेशानी खड़ी कर सकती है।
El Nino Alert: वैज्ञानिकों की चेतावनी, दुनिया में पड़ सकती है भीषण गर्मी, प्रशांत महासागर में ऐसा क्या हो रहा?
Memes: सखी, सैंया तो खूब ही कमात हैं, महंगाई डायन खाए जात है, तेल के दामों को लेकर इंटरनेट पर आई मीम्स की बाढ़