{"_id":"5cbefb93bdec2214666d9cfe","slug":"woman-chooses-money-over-love-break-up-with-fiance-for-7-lakhs-rupees","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मंगेतर से ब्रेकअप के लिए लाखों रुपये का मिला ऑफर, फिर लड़की ने उठाया ये कदम","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
मंगेतर से ब्रेकअप के लिए लाखों रुपये का मिला ऑफर, फिर लड़की ने उठाया ये कदम
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक खबर तेजी से वायरल हो रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक लड़की ने पैसों के लिए अपने मंगेतर को छोड़ दिया है। लड़की को मंगेतर से ब्रेकअप करने के लिए लाखों का ऑफर भी दिया गया था, जिसके बाद लड़की ने यह कदम उठाया।
2 of 7
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : File Photo
बता दें कि एक महिला को जब मंगेतर से ब्रेकअप करने के लिए लगभग सात लाख रुपये का ऑफर दिया गया तो उन्होंने बिना देर किए पैसे लिए और प्रेमी को छोड़ दिया। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने महिला के फैसले को सही बताया है और तारीफ भी की है। महिला ने खुद खुलासा किया है कि उन्होंने ऐसा क्यों किया।
3 of 7
- फोटो : unsplash.com
इस पूरे मामले में सबसे खास बात ये है कि महिला ने खुद खुलासा किया है कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। mirror.co.uk की रिपोर्ट के मुताबिक, आपको ये जान कर हैरानी होगी कि मंगेतर से ब्रेकअप करने के लिए लड़की को ऑफर किसी और ने नहीं बल्कि मंगेतर के माता-पिता ने ही दिया था। महिला ने Reddit पर खुद के फैसले के बारे में लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
Woman breakup
- फोटो : unsplash.com
जानकारी के अनुसार, लड़की को शुरू से ही मंगेतर के पैरेंट्स पसंद नहीं करते थे, उन लोगों ने लड़की को करीब सात लाख रुपये देने की पेशकश की थी। उन्हें लगता था कि महिला उनके बेटे के लिए अच्छी नहीं है। बावजूद इसके लड़की ने शुरुआत में अपने प्यार के साथ रहना पसंद किया। मंगेतर के पैरेंट्स ने पैसे की पेशकश करते हुए यह भी कहा कि वे कभी किसी को इसके बारे में नहीं बताएंगे।
विज्ञापन
5 of 7
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : File Photo
लड़की ने बताया कि कॉलेज में वह प्रेमी से मिली थी, लेकिन एन्गेजमेंट के बाद प्रेमी का रवैया बदलने लगा। लड़की ने Reddit पर लिखा कि मंगेतर काफी अधिक कंट्रोलिंग हो गया। मैं कहां हूं, इसके बारे में वह हर पल जानना चाहता था। उसने यह भी लिखा कि शादी के बाद वह मेरा दिन का शेड्यूल भी फिक्स करना पसंद करेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।