Hindi News
›
Photo Gallery
›
Bizarre News
›
World Most Expensive Party in History Held 54 Years Ago How Much Money Spent All Details in Hindi
{"_id":"682af2d04bd094354a064a19","slug":"world-most-expensive-party-in-history-held-54-years-ago-how-much-money-spent-all-details-in-hindi-2025-05-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कब और कहां हुई थी दुनिया की सबसे महंगी पार्टी? पहुंचे थे 65 देशों से मेहमान, खर्च जानकर उड़ जाएंगे होश","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
कब और कहां हुई थी दुनिया की सबसे महंगी पार्टी? पहुंचे थे 65 देशों से मेहमान, खर्च जानकर उड़ जाएंगे होश
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Mon, 19 May 2025 02:29 PM IST
सार
World Most Expensive Party: ईरान के एक शाह ने 1971 में इस पार्टी का आयोजन किया था। माना जाता है कि यह दुनिया की सबसे महंगी पार्टी मानी जाती है। इसने ईरान की कहानी को हमेशा के लिए बदल दिया। 54 साल पहले ईरान बिल्कुल अलग था।
विज्ञापन
1 of 5
कब और कहां हुई थी दुनिया की सबसे महंगी पार्टी, पहुंचे थे 65 देशों से मेहमान (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
World Most Expensive Party: दुनिया में कई ऐसी पार्टियां होती हैं, जिनकी चर्चा सालों तक होती रहती हैं। लेकिन क्या आप दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के बारे में जानते हैं? नहीं तो आज हम आपको एक ऐसी पार्टी के बारे में बताएंगे, जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। साथ ही इसे दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी कहा जाता है। बताया जाता है कि इस पार्टी में 18 टन खाना बनाया था, 25,000 शराब की बोतलें लाई गई थीं और मेहमानों को लाने के लिए 100 विमानों का इस्तेमाल किया गया था।
ईरान के एक शाह ने 1971 में इस पार्टी का आयोजन किया था। माना जाता है कि यह दुनिया की सबसे महंगी पार्टी मानी जाती है। इसने ईरान की कहानी को हमेशा के लिए बदल दिया। 54 साल पहले ईरान बिल्कुल अलग था। वहां पर महिलाएं वेस्टर्न कपड़े पहनती थीं और माहौल बेहद ही मॉडर्न था। साल 1979 में देश में आई इस्लामिक क्रांति ने सबकुछ बदलकर रख दिया। इस क्रांति ने पहलवी राजवंश (Pahlavi Dynasty) को खत्म कर इस्लामिक गणराज्य की शुरुआत की। इसने ईरान के नियम, संस्कृति और खासकर महिलाओं की आजादी को बहुत प्रभावित किया।
2 of 5
कब और कहां हुई थी दुनिया की सबसे महंगी पार्टी, पहुंचे थे 65 देशों से मेहमान (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
साल 1941 में ईरान की बागडोर मोहम्मद रजा शाह के हाथ में आ गई। वह बेहद अमीर थे और उनका सपना ईरान को आधुनिक बनाने का था। उन्होंने वेस्टर्न तौर-तरीके अपनाए और पुराने रिवाजों जैसे हिजाब का विरोध किया। उन्होंने 1971 में पर्शियन साम्राज्य के 2,500 साल पूरे होने पर एक विशाल पार्टी का आयोजन किया, जो पर्सेपोलिस के रेगिस्तान में हुई। यहां पर प्राचीन राजा साइरस द ग्रेट की कब्र थी। इस पार्टी में 65 देशों के मेहमान शामिल हुए, जिसकी लागत उस समय 100 मिलियन डॉलर थी।
3 of 5
कब और कहां हुई थी दुनिया की सबसे महंगी पार्टी, पहुंचे थे 65 देशों से मेहमान (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
एक साल से हो रही थी पार्टी की तैयारी
इस विशाल पार्टी की तैयारी में पूरा एक साल लगा। राजधानी तेहरान में होटलों की सख्या कम थी। इसकी वजह से रेगिस्तान में तंबुओं का एक अस्थायी शहर बसा दिया गया। यहां पर सड़कें बनाई गईं और शाही महल जैसे तंबू लगाए गए। सबसे खास बात यह है कि फ्रांस से खाना मंगाया गया। रेगिस्तान को हरा-भरा दिखाने के लिए 50,000 पक्षियों को लाया गया था। लेकिन गर्मी की वजह से ज्यादातर पक्षी मर गए। सिर्फ सामान लाने के लिए 40 ट्रक और 100 विमानों का इस्तेमाल किया गया था।
कब और कहां हुई थी दुनिया की सबसे महंगी पार्टी, पहुंचे थे 65 देशों से मेहमान (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
पार्टी ने लोगों के मन में भर दी नाराजगी
पार्टी में 18 टन खाना, 180 वेटर और 25,000 शराब की बोतलों का इंतजाम किया गया था। दुनिया भर के राजा-रानी और नेता पार्टी में शामिल हुए। लेकिन उस समय ईरान में कई लोगों के पास पीने के लिए साफ पानी नहीं था। इस शाही खर्च ने जनता में नाराजगी भर दी। लोगों को लगने लगा कि शाह को उनकी जरूरतों की कोई परवाह नहीं है। इस नाराजगी से शाह के पतन और 1979 की क्रांति को बढ़ावा मिला। यह पार्टी इतनी महंगी थी कि इसे दुनिया का सबसे बड़ा जश्न बताया गया। लेकिन इस पार्टी ने ईरान के लोगों में असंतोष को जन्म दिया और देश का इतिहास बदल दिया।
कब और कहां हुई थी दुनिया की सबसे महंगी पार्टी, पहुंचे थे 65 देशों से मेहमान (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
लोगों को लगने लगा कि शाह को उनकी जरूरतों की कोई परवाह नहीं है। इस नाराजगी से शाह के पतन और 1979 की क्रांति को बढ़ावा मिला। यह पार्टी इतनी महंगी थी कि इसे दुनिया का सबसे बड़ा जश्न बताया गया। लेकिन इस पार्टी ने ईरान के लोगों में असंतोष को जन्म दिया और देश का इतिहास बदल दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।