फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ben Stokes: हैमस्ट्रिंग की चोट से निपटने के लिए स्टोक्स ने छोड़ी शराब, कहा- जनवरी से बोतल को हाथ तक नहीं लगाई

Mon, 19 May 2025 12:12 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 19 May 2025 12:12 PM IST
सार

स्टोक्स ने कहा कि उन्होंने इस साल की शुरुआत में शराब पीना छोड़ दिया था, क्योंकि उन्हें उम्मीद थी कि शराब छोड़ने से उनकी चोट जल्दी ठीक हो जाएगी। उन्होंने कहा कि दो जनवरी से उन्होंने शराब की बोतल को हाथ तक नहीं लगाई है।

विज्ञापन
Ben Stokes quit drinking alcohol to deal with hamstring injury, said- haven't touched the bottle since January
बेन स्टोक्स - फोटो : ANI
इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान इन दिनों रिहैब से गुजर रहे हैं। वह फिर से फिट होने के लिए तरह तरह के तरीके अपना रहे हैं। स्टोक्स को हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी और रिहैब के दौरान उन्होंने शराब पीना छोड़ दिया है। स्टोक्स भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में इंग्लिश टीम के लिए अहम कड़ी होंगे। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी एशेज सीरीज की तैयारी में भी जुट गए हैं।


(ये भी पढ़िए- शराब छोड़ने के बाद शरीर में क्या बदलाव आते हैं, जानिए)
Ben Stokes quit drinking alcohol to deal with hamstring injury, said- haven't touched the bottle since January
मैकुलम और स्टोक्स - फोटो : ANI
स्टोक्स ने कहा कि उन्होंने इस साल की शुरुआत में शराब पीना छोड़ दिया था, क्योंकि उन्हें उम्मीद थी कि शराब छोड़ने से उनकी चोट जल्दी ठीक हो जाएगी। 33 वर्षीय स्टोक्स ने दिसंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दौरान चोट लगने के बाद अपने बाएं हैमस्ट्रिंग की सर्जरी करवाई थी। इसके कारण वह लंबे समय के लिए खेल से दूर हो गए हैं। वह आईपीएल का भी हिस्सा नहीं हैं। उनकी गैरमौजूदगी में ओली पोप टेस्ट टीम की कप्तानी कर रहे हैं।

IPL Playoff Scenario: तीन टीमों ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया, अब चौथे स्थान के लिए MI-DC और LSG में टक्कर
Ben Stokes quit drinking alcohol to deal with hamstring injury, said- haven't touched the bottle since January
बेन स्टोक्स - फोटो : ANI
स्टोक्स ने अनटैप्ड पॉडकास्ट से कहा, 'जब मुझे पहली बार गंभीर चोट लगी थी तो उस वक्त मुझे उसका सदमा याद है। शुरुआती एड्रेनालाईन बंद होने के बाद मैं सोच रहा था यह कैसे हुआ? हमने चार या पांच रात पहले थोड़ी शराब पी थी। मैं सोच में पड़ गया कि क्या इसकी वजह से दिक्कत और बढ़ गई? फिर मैंने सोचा ठीक है, मुझे अपनी इस आदत को बदलना होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Ben Stokes quit drinking alcohol to deal with hamstring injury, said- haven't touched the bottle since January
बेन स्टोक्स - फोटो : ANI
स्टोक्स को पिछले साल हंड्रेड में हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी। हालांकि, इसके बावजूद वह न्यूजीलैंड के टेस्ट दौरे पर गए और वहां फिर से चोटिल हो गए। स्टोक्स ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि मैं कभी पूरी तरह से शराब छोड़ पाऊंगा, लेकिन मैंने दो जनवरी से शराब नहीं पी है। मैंने खुद से कहा- जब तक मैं अपनी चोट का इलाज पूरा नहीं कर लेता और मैदान पर वापस नहीं आ जाता, तब तक नहीं।'

Pakistan Team: नए कोच के आते ही पाकिस्तान में फिर शुरू हुआ ड्रामा! बाबर-रिजवान को टी20 टीम में चाहते हैं हेसन
विज्ञापन
Ben Stokes quit drinking alcohol to deal with hamstring injury, said- haven't touched the bottle since January
बेन स्टोक्स - फोटो : ANI
स्टोक्स ने हाल ही में जीरो अल्कोहल स्पिरिट कंपनी क्लीनको के साथ अपनी साझेदारी का खुलासा किया, जिसके लिए उन्होंने 'निवेशक और ब्रांड पार्टनर' के रूप में हस्ताक्षर किए हैं। इंग्लिश कप्तान गुरुवार को ट्रेंट ब्रिज में जिम्बाब्वे के खिलाफ इंग्लैंड के एकमात्र टेस्ट में वापसी करने के लिए तैयार हैं। इसके बाद टीम भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। इसकी शुरुआत 20 जून से होने जा रही है। यह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र में दोनों टीमों की पहली सीरीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed