फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL Playoff Scenario: तीन टीमों ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया, अब चौथे स्थान के लिए MI-DC और LSG में टक्कर

Mon, 19 May 2025 11:04 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 19 May 2025 11:04 AM IST
सार

IPL 2025 Playoffs Qualification Scenario: बेंगलुरु ने पिछले छह सीजन में पांचवीं बार प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया है। वहीं, गुजरात ने पिछले चार सीजन में तीसरी बार प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया।

विज्ञापन
IPL 2025 Playoff Qualification Scenario: GT, RCB, PBKS qualified for playoffs, competition between MI, DC, LSG
आईपीएल 2025 - फोटो : ANI
आईपीएल 2025 में रविवार को दो मैचों ने तीन टीमों के लिए प्लेऑफ का रास्ता साफ कर दिया। गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया है। वहीं, अब चौथे स्थान के लिए तीन टीमों के बीच टक्कर है। चार टीमें प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं। हालांकि, प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने वाली टीमों का पायदान तय नहीं है और यह आगे के कुछ मुकाबलों के बाद तय हो जाएगा। जिन तीन टीमों के बीच चौथे स्थान के लिए टक्कर है, उनमें मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स शामिल हैं। लखनऊ को आज सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच खेलना है और इस मैच में हार लखनऊ को प्लेऑफ की रेस से बाहर कर देगी। वहीं, प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली टीमों में राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स शामिल हैं। आइए जानते हैं कि चौथे स्थान पर तीन टीमों में से किसकी दावेदारी मजबूत है और आगे उनके कौन कौन से मैच बचे हैं...
IPL 2025 Playoff Qualification Scenario: GT, RCB, PBKS qualified for playoffs, competition between MI, DC, LSG
आईपीएल 2025 - फोटो : ANI
आइए पहले अंक तालिका का मौजूदा हाल जानते हैं...
रैंक टीम मैच जीत हार बेनतीजा अंक NRR
1 गुजरात टाइटन्स (Q) 12 9 3 0 18 +0.795
2 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Q) 12 8 3 1 17 +0.482
3 पंजाब किंग्स (Q) 12 8 3 1 17 +0.389
4 मुंबई इंडियंस 12 7 5 0 14 +1.156
5 दिल्ली कैपिटल्स 12 6 5 1 13 +0.260
6 कोलकाता नाइट राइडर्स (E) 13 5 6 2 12 +0.193
7 लखनऊ सुपर जाएंट्स 11 5 6 0 10 -0.469
8 सनराइजर्स हैदराबाद (E) 11 3 7 1 7 -1.192
9 राजस्थान रॉयल्स (E) 13 3 10 0 6 -0.701
10 चेन्नई सुपर किंग्स (E) 12 3 9 0 6 -0.992
(Q): क्वालिफाई, (E): एलिमिनेटेड

Pakistan Team: नए कोच के आते ही पाकिस्तान में फिर शुरू हुआ ड्रामा! बाबर-रिजवान को टी20 टीम में चाहते हैं हेसन
IPL 2025 Playoff Qualification Scenario: GT, RCB, PBKS qualified for playoffs, competition between MI, DC, LSG
आईपीएल 2025 - फोटो : IPL/BCCI
गुजरात, पंजाब और बेंगलुरु ने कैसे किया क्वालिफाई?
आरसीबी का कोलकाता के खिलाफ मुकाबला बारिश से धुल गया था। दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले थे। इससे बेंगलुरु के 12 मैचों में 17 अंक हो गए थे। इसके बाद रविवार को गुजरात ने दिल्ली को और पंजाब ने राजस्थान को हराकर दो-दो अंक बटोरे। इससे गुजरात के 12 मैचों में 18 अंक और पंजाब के 12 मैचों में 17 अंक हो गए। इन तीनों टीमों के अभी दो-दो और मैच बाकी हैं। ऐसे में ये टीमें 20 अंक का आंकड़ा भी पार कर सकती हैं। अन्य टीमों में सिर्फ मुंबई ही है जो 17 अंक को पार सकती है। दिल्ली अधिकतम 17 अंक तक पहुंच सकती है। वहीं, लखनऊ अधिकतम 16 अंक तक पहुंच सकती है। ऐसे में आरसीबी और पंजाब ने क्वालिफाई कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2025 Playoff Qualification Scenario: GT, RCB, PBKS qualified for playoffs, competition between MI, DC, LSG
श्रेयस और कोहली - फोटो : ANI
बेंगलुरु, गुजरात और पंजाब ने बनाया रिकॉर्ड
बेंगलुरु ने पिछले छह सीजन में पांचवीं बार प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया है। वहीं, गुजरात ने पिछले चार सीजन में तीसरी बार प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया। हालांकि, यह पंजाब के लिए बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि टीम ने 11 वर्षों में पहली बार प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया। टीम ओवरऑल तीसरी बार प्लेऑफ में पहुंची है। श्रेयस आईपीएल में पहले कप्तान बन गए हैं, जिसने तीन टीमों को प्लेऑफ में पहुंचाया है। पंजाब से पहले वह दिल्ली के कप्तान (2019, 2020) रहते हुए और 2024 में कोलकाता के कप्तान रहते हुए प्लेऑफ में पहुंच चुके हैं।

Ben Stokes: हैमस्ट्रिंग की चोट से निपटने के लिए स्टोक्स ने छोड़ी शराब, कहा- जनवरी से बोतल को हाथ तक नहीं लगाई
विज्ञापन
IPL 2025 Playoff Qualification Scenario: GT, RCB, PBKS qualified for playoffs, competition between MI, DC, LSG
मुंबई इंडियंस - फोटो : PTI
मुंबई की टीम कैसे कर सकती है क्वालिफाई?
मुंबई की टीम के दो मैच बाकी हैं। उन्हें 21 मई को दिल्ली कैपिटल्स से मुंबई में और 26 मई को पंजाब किंग्स से जयपुर में भिड़ना है। इन दोनों मैचों में जीत मुंबई को प्लेऑफ में पहुंचा देगी। यहां तक कि मुंबई की दिल्ली पर जीत उन्हें प्लऑफ में पहुंचा देगी। अगर मुंबई की टीम दिल्ली को हरा देती है तो उनके 16 अंक हो जाएंगे। हालांकि, उससे पहले मुंबई को यह भी मनाना होगा कि लखनऊ 19 मई को हैदराबाद से हार जाए। इससे लखनऊ तो बाहर हो ही जाएगी, साथ ही मुंबई का रास्ता आधा साफ हो जाएगा। फिर दिल्ली पर जीत प्लेऑफ में उनकी सीट पक्की कर देगी। इसके बाद टीम अगर पंजाब से हार भी जाती है तो कोई फर्क नहीं पड़ेगा। लखनऊ अगर अपने तीनों मैच जीतती है तो मुंबई को दोनों मैच जीतने होंगे। दिल्ली के खिलाफ हार मुंबई के समीकरण को बिगाड़ सकती है। फिर उन्हें पंजाब के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी, साथ ही यह मनाना होगा कि दिल्ली और लखनऊ बाकी बचे मैचों में से कम से कम एक मैच हारे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed