फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ajab-Gajab: ये है दुनिया की सबसे महंगी लकड़ी, लाखों रुपये है एक किलो की कीमत, जानिए क्या है इसका नाम

Tue, 01 Apr 2025 08:27 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 01 Apr 2025 08:27 PM IST
सार

अगर आप नहीं जानते हैं कि वह कौन सी लकड़ी है तो हम आपको अपनी खबर में बताते हैं। इस पेड़ का नाम अफ्रीकी ब्लैकवुड (डालबर्गिया मेलानोक्षाइलॉन) है। इसकी एक किलो लकड़ी की  कीमत 10 हजार डॉलर है यानी भारतीय रुपये के हिसाब से आठ लाख रुपये से भी ज्यादा है।

विज्ञापन
World Most Expensive Wood Price Check Costs Lakhs Per Kilo Know Facts Behind african blackwood
ये है दुनिया की सबसे महंगी लकड़ी, लाखों रुपये है एक किलो की कीमत - फोटो : Adobe Stock

World Most Expensive Wood: पृथ्वी पर कई दुर्लभ प्रजाति के पेड़ पौधे पाए जाते हैं। इनमें कुछ की लकड़ियां अविश्वसनीय रूप से काफी महंगी होती हैं। आमतौर पर चंदन की लकड़कियों को ही महंगा माना जाता है, जिसकी कीमत 18 से 25 हजार रुपये किलो होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसी लकड़ी भी है, जो चंदन की लकड़ी से कई गुना ज्यादा महंगी है। इस लकड़ी को खरीदने से पहले बड़े से बड़े अमीर भी दो से चार बार जरूर सोचेंगे।     

अगर आप नहीं जानते हैं कि वह कौन सी लकड़ी है तो हम आपको अपनी खबर में बताते हैं। इस पेड़ का नाम अफ्रीकी ब्लैकवुड (डालबर्गिया मेलानोक्षाइलॉन) है। इसकी एक किलो लकड़ी की  कीमत 10 हजार डॉलर है यानी भारतीय रुपये के हिसाब से आठ लाख रुपये से भी ज्यादा है।
 
World Most Expensive Wood Price Check Costs Lakhs Per Kilo Know Facts Behind african blackwood
ये है दुनिया की सबसे महंगी लकड़ी, लाखों रुपये है एक किलो की कीमत - फोटो : Adobe Stock

अफ्रीकी ब्लैकवुड धरती पर मौजूद सबसे कीमती सामग्रियों में से एक है। इतने में तो एक अच्छी खासी कार खरीद सकते हैं। अफ्रीकी ब्लैकवुड बेहद दुर्लभ प्रजाति का पेड़ है, जो बेहद धीरे-धीरे बढ़ता है। 
 
World Most Expensive Wood Price Check Costs Lakhs Per Kilo Know Facts Behind african blackwood
ये है दुनिया की सबसे महंगी लकड़ी, लाखों रुपये है एक किलो की कीमत - फोटो : Adobe Stock

अफ्रीकी ब्लैकवुड पेड़ धरती पर बेहद कम हैं यानी यह दुर्लभ हैं। इनकी ऊंचाई लगभग 25 से 40 फीट होती है। अफ्रीकी ब्लैकवुड मध्य और दक्षिणी अफ्रीका के 26 देशों में पाए जाते हैं।  ये सूखे स्थानों पर ही ज्यादातर मिलते हैं। 

Earthquake: क्या भारत में भी आ सकता है म्यांमार जैसा भूकंप? आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिक ने कह दी ये बड़ी बात

विज्ञापन
विज्ञापन
World Most Expensive Wood Price Check Costs Lakhs Per Kilo Know Facts Behind african blackwood
ये है दुनिया की सबसे महंगी लकड़ी, लाखों रुपये है एक किलो की कीमत - फोटो : Adobe Stock

वैसे तो इस पेड़ को पूरी तरह तैयार होने में कीरब 60 साल का समय लगता है, लेकिन केन्या और तंजानिया जैसे देशों में इसके लकड़ी की अवैध तस्करी की वजह से समय से पहले इन पेड़ों को काट लिया जाता है। इससे ब्लैकवुड की संख्या में भारी कमी आई है, जिसकी वजह से ये दुर्लभ हो गए हैं। 

Asteroid 2024 Yr4: चांद से टकरा सकता है खतरनाक एस्टेरॉयड, धरती को लेकर वैज्ञानिकों ने कही ये बात

विज्ञापन
World Most Expensive Wood Price Check Costs Lakhs Per Kilo Know Facts Behind african blackwood
ये है दुनिया की सबसे महंगी लकड़ी, लाखों रुपये है एक किलो की कीमत - फोटो : Adobe Stock

अफ्रीकी ब्लैकवुड की लकड़ी का ज्यादातर इस्तेमाल शहनाई, बांसुरी और गिटार जैसे संगीत वाद्ययंत्र बनाने के काम में होता है। इसके अलावा इस लकड़ी से मजबूत और टिकाऊ फर्नीचर भी बनाए जाते हैं, लेकिन वो काफी महंगे होते हैं। इतने महंगे कि उन्हें खरीदना आम लोगों के बस की बात नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed