{"_id":"5cd93519bdec22073561b866","slug":"world-s-fastest-bullet-train-alfa-x-starts-test-run-in-japan-speed-of-400-kilometres-per-hour","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यहां दुनिया की सबसे तेज बुलेट ट्रेन का ट्रायल रन शुरू, चीन को लगेगा झटका","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
यहां दुनिया की सबसे तेज बुलेट ट्रेन का ट्रायल रन शुरू, चीन को लगेगा झटका
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव शुक्ला
Updated Mon, 13 May 2019 04:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
world's fastest bullet train
- फोटो : Nikkei Asian Review
Link Copied
जापान ने दुनिया के सबसे तेज बुलेट ट्रेन का ट्रायल शुरू कर दिया है, जो 400 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने में सक्षम है। माना जा रहा है कि गति के मामले में यह चीन को पीछे छोड़ देगा।
Trending Videos
2 of 7
Shinkansen bullet train
- फोटो : Kiyoshi Ota
सीएनएन के मुताबिक, जापान में दुनिया की सबसे तेज नई शिंकानसेन बुलेट ट्रेन का ट्रायल शुरू हो गया है। शिंकानसेन बुलेट ट्रेन के एएलएफए-एक्स वर्जन के ट्रेन का ट्रायल शुक्रवार से शुरू हो गया। सुरंग में हवा से आने वाली रुकावट से निपटने के लिए इसमें विशेष टेक्नोलॉजी इस्तेमाल की गई है। इसके फ्रंट कार में 22 मीटर नोज लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
e5 series shinkansen bullet train
- फोटो : Railway Technology
बताया जा रहा है कि 2030 में इसका परिचालन शुरू होगा। तब इसे 360 किलोमीटर प्रतिघंटे (224 मील प्रति घंटे) की रफ्तार से दौड़ाया जाएगा जिससे यह आसानी से दुनिया की सबसे तेज गति से चलने वाली बुलेट ट्रेन बन जाएगी। इसका ट्रायल रन 3 साल से ज्यादा वक्त तक चलेगा।
4 of 7
alfa x bullet train
- फोटो : The Telegraph
सबसे खास बात यह है कि इसके साथ ही यह ट्रेन चीन के बीजिंग और शंघाई को जोड़ने वाली चर्चित फुक्सिंग होआ ट्रेन के मुकाबले 10 किमी तेज होगी। फुक्सिंग ट्रेन का डिजाइन भी समान क्षमताओं के साथ एएलएफए-एक्स वर्जन वाला है।
विज्ञापन
5 of 7
fastest bullet train in the world
- फोटो : Tech Explorist
शिंकानसेन बुलेट ट्रेन का परीक्षण जापान के सिदाई और ओमोरी शहरों के बीच होगा। दोनों के बीच 280 किलोमीटर की दूरी है। परीक्षण सप्ताह में दो बार किया जाएगा। एक और ट्रेन शिन्कानसेन एन 700 एस की टेस्टिंग जारी है, जिसकी शुरुआत एक साल पहले की गई थी। इसकी अधिकतम रफ्तार 300 किलोमीटर प्रति घंटा होने का दावा किया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।