{"_id":"682c5cdfb1d43fdc96073c35","slug":"world-s-largest-snake-discovered-in-the-amazon-it-weighs-500kg-and-is-26ft-long-2025-05-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Snake: अमेजन के जंगलों में मिला ऐसा सांप, देखकर वैज्ञानिक भी हुए हैरान, जानिए इसके बारे में...","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Snake: अमेजन के जंगलों में मिला ऐसा सांप, देखकर वैज्ञानिक भी हुए हैरान, जानिए इसके बारे में...
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Tue, 20 May 2025 04:16 PM IST
सार
Snake: वैज्ञानिकों ने अमेजन के घने जंगलों में एक नई खोज की है, जिसमें उन्हें नॉर्थर्न ग्रीन एनाकोंडा नाम का एक नया सांप मिला है। इसका वजन और लंबाई देखकर वैज्ञानिक भी हैरान हैं। पहले माना जाता था कि ग्रीन एनाकोंडा दुनिया का सबसे बड़ा सांप है।
विज्ञापन
1 of 5
अमेजन के जंगलों में मिला ऐसा सांप, देखकर वैज्ञानिक भी हुए हैरान, जानिए इसके बारे में...(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Snake: सांप का नाम सुनते ही कई लोगों की हालत खराब हो जाती है। दुनिया के सबसे खतरनाक और जहरीले जीवों में सांप का नाम शामिल है। दुनिया में सांप की करीब चार हजार प्रजातियां पाई जाती हैं। इनमें सापों की 600 प्रजातियां बेहद खतरनाक और जहरीली होती हैं। दुनिया के अलग-अलग देशों में अलग-अलग तरह के सांप पाए जाते हैं। इनमें कई बेहद जहरीला होते हैं, तो कुछ जहरीले होते हैं। दुनिया में अभी तक एनाकोंडा को सबसे विशाल सांप माना जाता है। एनाकोंडा के ऊपर कई फिल्में भी बन चुकी हैं, जिसमें बड़े-बड़े एनाकोंडा सांपों को दिखाया गया है। लेकिन अब यह काल्पनिक नहीं बल्कि हकीकत में मिले हैं।
वैज्ञानिकों ने अमेजन के घने जंगलों में एक नई खोज की है, जिसमें उन्हें नॉर्थर्न ग्रीन एनाकोंडा नाम का एक नया सांप मिला है। इसका वजन और लंबाई देखकर वैज्ञानिक भी हैरान हैं। पहले माना जाता था कि ग्रीन एनाकोंडा दुनिया का सबसे बड़ा सांप है। हालांकि, यह उससे भी बड़ी खोज है।
2 of 5
अमेजन के जंगलों में मिला ऐसा सांप, देखकर वैज्ञानिक भी हुए हैरान, जानिए इसके बारे में...(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
वैज्ञानिकों की नई खोज से साबित हो गया है कि अमेजन के घने जंगलों में अभी भी कई रहस्य छिपे हुए हैं। खोजा गया नॉर्थन ग्रीन एनाकोंडा सांप 26 फीट लंबा है, जिसका वजन 500 किलोग्राम है। अब तक का ये सबसे बड़ा सांप है।
3 of 5
अमेजन के जंगलों में मिला ऐसा सांप, देखकर वैज्ञानिक भी हुए हैरान, जानिए इसके बारे में...(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
एक रिपोर्ट के मुताबिक, वैज्ञानिकों ने यह खोज वाओरानी आदिवासी लोगों के साथ मिलकर की है। इस सांप को एक सीरीज में दिखाया गया था। डायवर्सिटी जर्नल में छपी रिपोर्ट के मुताबिक,
नॉर्दन ग्रीन एनाकोंडा और साउथर्न ग्रीन एनाकोंडा में 5.5 फीसदी जेनेटिक अंतर है।
अमेजन के जंगलों में मिला ऐसा सांप, देखकर वैज्ञानिक भी हुए हैरान, जानिए इसके बारे में...(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
इस रिपोर्ट के मुताबिक, यह अंतर एक करोड़ साल पहले हुआ था। दोनों के बीच यह अंतर इंसान और चिंपैंजी के अंतर से दो प्रतिशत से भी ज्यादा है। वैज्ञानिकों ने इस खोज को ऐसे समय में किया है, जब अमेजन जंगलों पर खतरा मंडरा रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।