{"_id":"682c45e0a9d5bb6e59044407","slug":"ms-dhoni-is-on-the-cusp-of-becoming-only-the-fourth-indian-in-men-s-t20s-to-hit-350-or-more-sixes-ipl-2025-2025-05-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"CSK vs RR: राजस्थान के खिलाफ मैच में बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं धोनी, इस विशेष क्लब में हो जाएंगे शामिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
CSK vs RR: राजस्थान के खिलाफ मैच में बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं धोनी, इस विशेष क्लब में हो जाएंगे शामिल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 20 May 2025 02:35 PM IST
सार
धोनी के नाम फिलहाल 403 मैचों में 349 छक्के हैं। उन्होंने टी20 में 135.75 के स्ट्राइक रेट और 37.68 के औसत से 7612 रन बनाए हैं। वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है।
विज्ञापन
1 of 4
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की कमान संभाल रहे दिग्गज बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी राजस्थान के खिलाफ मैच के दौरान बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। अंक तालिका में निचले स्थान पर चल रही सीएसके और राजस्थान के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर आईपीएल 2025 का मुकाबला खेला जाएगा। इन दोनों टीमों के लिए अब खोने को कुछ नहीं है, लेकिन धोनी इस मैच में एक छक्का लगाते हुए बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर सकते हैं।
2 of 4
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : PTI
रोहित-कोहली और सूर्यकुमार के क्लब में बनाएंगे जगह
42 वर्षीय धोनी टी20 क्रिकेट में 350 छक्के पूरे करने से एक छक्का दूर हैं। अगर वह राजस्थान के खिलाफ मैच में एक छक्का लगाते हैं तो ओवरऑल 34वें और चौथे भारतीय बल्लेबाज होंगे जिसने टी20 में 350 छक्के लगाए हैं। धोनी इसके साथ ही रोहित शर्मा, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव के क्लब में शामिल हो जाएंगे। यह तीन भारतीय बल्लेबाज टी20 में 350 छक्के लगा चुके हैं।
3 of 4
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : ANI
धोनी का टी20 करियर
धोनी के नाम फिलहाल 403 मैचों में 349 छक्के हैं। उन्होंने टी20 में 135.75 के स्ट्राइक रेट और 37.68 के औसत से 7612 रन बनाए हैं। वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। गेल ने अपने टी20 करियर में 463 मैचों में 1056 छक्के लगाए हैं। आईपीएल 2025 में धोनी के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 12 मैचों में 25.71 के औसत और 140.62 के स्ट्राइक रेट से 180 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : IPL/BCCI
प्रतिष्ठा के लिए उतरेंगी सीएसके और राजस्थान
प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकीं और अंतिम दो स्थान पर चल रही सीएसके और राजस्थान की टीम मंगलवार को जब आईपीएल मुकाबले में आपस में भिड़ेंगी तो उनकी नजरें इस मुकाबले को जीतकर अपनी प्रतिष्ठा बचाने पर टिकी होंगी। मंगलवार का मैच रॉयल्स के लिए 2025 सत्र का आखिरी मैच है। सीएसके को अगली नीलामी के दौरान अपना बल्लेबाजी संयोजन बेहतर करना होगा। चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम बदलाव के दौर से गुजर रही है और परखे हुए खिलाड़ियों को शामिल करने का उसका पुराना फॉर्मूला मौजूदा सत्र में पूरी तरह से विफल रहा जिससे टीम का प्रदर्शन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।