सब्सक्राइब करें

World War 3: बाबा वेंगा, नास्त्रेदमस के बाद अब भारतीय ज्योतिष ने की तीसरे विश्व युद्ध की तारीख की भविष्यवाणी

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 24 May 2024 03:28 PM IST
विज्ञापन
World War 3 prediction indian astrologer predicts exact date of world war 3
तीसरे विश्व युद्ध की भविष्यवाणी - फोटो : Amar Ujala

World War 3 Prediction: दुनिया में कई देशों के बीच के संबंध बदलते नजर आ रहे हैं। बदलती परिस्थितियों के बीच बड़े बदलावों के संकेत भी देखे जा सकते हैं। ऐसे में दुनिया के तमाम देश कई समूहों में बंटते दिखाई दे रहे हैं। इसको ध्यान में रखते हुए दुनिया में तीसरे विश्वयुद्ध की आशंका जताई जा रही है। दुनियाभर के तमाम भविष्यवक्ताओं ने विश्वयुद्ध को लेकर भविष्यवाणी की है। इसी बीच भारतीय ज्योतिष ने एक भविष्यवाणी की है, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। इस ज्योतिष का दावा है कि तीसरा विश्व युद्ध बस कुछ ही हफ्तों में शुरू हो सकता है। नए नास्त्रेदमस' कहे जाने वाले इस भारतीय ज्योतिष ने तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत की 'सटीक तारीख' की भविष्यवाणी की है।



कौन हैं यह भारतीय ज्योतिष?
इस ज्योतिष का नाम कुशल कुमार है, जो विश्व की कुछ घटनाओं की भविष्यवाणी करने का दावा करते हैं। इसके लिए वह वैदिक ज्योतिष चार्ट की मदद लेते हैं। हिंदू संस्कृति में लोकप्रिय वैदिक ज्योतिष चार्ट को "हमारे कर्म का मानचित्र" माना जाता है। कुशल ने पहले भविष्यवाणी की थी कि इजरायल और हमास, रूस और नाटो, चीन और ताइवान के बीच तनाव बढ़ सकता है।

Trending Videos
World War 3 prediction indian astrologer predicts exact date of world war 3
तीसरे विश्व युद्ध की भविष्यवाणी - फोटो : फ्रीपिक

एक रिपोर्ट के अनुसार, 2024 में दुनियाभर के हॉटस्पॉट्स में युद्ध की स्थिति चिंताजनक होने की भविष्यवाणी की गई है। इसमें 8 मई की तारीख पर खास जोर दिया गया है। भविष्यवाणी में यह भी कहा गया है कि कोरिया, चीन-ताइवान के बीच तनाव और बढ़ने के संकेत हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
World War 3 prediction indian astrologer predicts exact date of world war 3
तीसरे विश्व युद्ध की भविष्यवाणी - फोटो : Istock

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कुशल कुमार ने कहा है कि "18 जून 2024 को विश्व युद्ध 3 को ट्रिगर करने के लिए सबसे मजबूत ग्रहीय उत्तेजना है, हालांकि यह 10 और 29 जून का भी प्रभाव हो सकता है।"

World War 3 prediction indian astrologer predicts exact date of world war 3
तीसरे विश्व युद्ध की भविष्यवाणी - फोटो : Istock

नास्त्रेदमस थे कौन?
कुशल कुमार को नया 'नास्त्रेदमस' भी कहा जाता है। अगर आप सोच रहे हैं कि नास्त्रेदमस कौन थे? तो जान लें, कि मिशेल डी नास्त्रेदमस एक फ्रांसीसी ज्योतिषी थे, जो 1555 में प्रकाशित अपनी पुस्तक 'लेस प्रोफेटीज' के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। कथित तौर पर यह पुस्तक भविष्य की घटनाओं की भविष्यवाणी करने वाली 942 काव्यात्मक यात्राओं का एक संग्रह था।

विज्ञापन
World War 3 prediction indian astrologer predicts exact date of world war 3
तीसरे विश्व युद्ध की भविष्यवाणी - फोटो : Istock

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों में लंदन की भीषण आग, फ्रांसीसी क्रांति, नेपोलियन और एडोल्फ हिटलर का उदय, दोनों विश्व युद्ध से लेकर हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु हमले तक की घटनाओं का जिक्र मिलता है। इसके अलावा अपनी किताब में उन्होंने 1969 में अपोलो मून लैंडिंग, 1986 में स्पेस शटल चैलेंजर आपदा, 1997 में वेल्स की राजकुमारी डायना की मौत और  वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर 11 सितंबर 2001 के हमले की भी भविष्यवाणियां की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed