{"_id":"6049fc817242d1018d38a4dd","slug":"worlds-smallest-hotel-is-a-vintage-volkswagen-beetle-in-jordan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुनिया का सबसे छोटा होटल: जहां एक बार में ठहर सकते हैं सिर्फ दो ही लोग","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
दुनिया का सबसे छोटा होटल: जहां एक बार में ठहर सकते हैं सिर्फ दो ही लोग
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Thu, 11 Mar 2021 05:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
दुनिया का सबसे छोटा होटल
- फोटो : Facebook/Mitakshara Shirgaonkar, PMP®
आपने एक से बढ़कर एक आलीशान और महंगे होटलों के बारे में सुना होगा और शायद देखा भी हो या आप वहां रहे भी होंगे, लेकिन क्या आपने दुनिया का सबसे छोटा होटल देखा है? इसे 'मिनी होटल' भी कह सकते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया का यह सबसे छोटा होटल किसी इमारत में नहीं, बल्कि एक कार में है। यह होटल दक्षिण पश्चिम एशिया में अकाबा खाड़ी के दक्षिण में स्थित अरब देश जॉर्डन में है। इस होटल के मालिक का नाम मोहम्मद अल-मालाहिम है, जो जॉर्डन के ही रहने वाले हैं। उनका दावा है कि उनका विंटेज वॉक्सवैगन बीटल होटल दुनिया में सबसे छोटा और अनोखा है।
Trending Videos
2 of 5
दुनिया का सबसे छोटा होटल
- फोटो : Facebook/Daniel Sin
इस छोटे से होटल की शुरुआत साल 2011 में हुई थी। इसके मालिक मोहम्मद अल-मालाहिम कहते हैं कि उनका यह होटल बड़े-बड़े पत्थरों के बीच खड़ा है। यही वजह है कि यहां आने वाले लोगों को अद्भुत नजारे देखने को मिल जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
दुनिया का सबसे छोटा होटल
- फोटो : Facebook/Jordan الأردن Jordánsko
हालांकि इस होटल की सबसे बड़ी दिक्कत ये है कि यहां एक वक्त में सिर्फ दो ही लोग रूक सकते हैं। यह कपल के लिए अच्छा हो सकता है। बिजनेस इनसाइडर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यहां ठहरने वाले मेहमानों को एक दिन के लगभग 56 डॉलर यानी करीब चार हजार रुपये देने पड़ते हैं।
4 of 5
दुनिया का सबसे छोटा होटल
- फोटो : Facebook/Jordan travel
हालांकि ऐसा नहीं है कि आप जब चाहें तब इस 'मिनी होटल' में रूक सकते हैं, बल्कि यहां रुकने के लिए लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ता है। यहां ठहरने के लिए पहले से ही बुकिंग करवानी पड़ती है। इस विंटेज वॉक्सवैगन बीटल होटल को हैंडमेड एम्ब्राइडरी शीट और तकियों से सजाया गया है। इस होटल में ठहरने वाले लोगों को पास की ही एक गुफा में अल-मालाहिम स्थानीय पेय और नाश्ता भी परोसते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
दुनिया का सबसे छोटा होटल
- फोटो : Facebook/Petra Jordan
इस 'मिनी होटल' के मालिक मोहम्मद अल-मालाहिम अब पूरे जॉर्डन में काफी मशहूर हो चुके हैं। उन्होंने एक साक्षात्कार के दौरान बताया था कि वह हमेशा से एक ऐसे टूरिज्म प्रोजेक्ट पर काम करना चाहते थे, जिसमें कम से कम जगह का इस्तेमाल हो और साथ ही वह प्रोजेक्ट पर्यटन के क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ जाए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।