सब्सक्राइब करें

Youngest Politician: पढ़ने-खेलने की उम्र में बना दमदार पॉलिटिशियन, नाइजीरिया में मचा हंगामा

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Mehra Updated Thu, 28 May 2026 05:37 PM IST
सार

Youngest Politician: यह कहानी है महमूद सादिस बाबा की, जिन्हें लोग ‘अबीन अल-जाजौ’ के नाम से भी जानते हैं। वह नाइजीरिया की सत्ताधारी पार्टी ऑल प्रोग्रेसिव्स कांग्रेस (APC) से जुड़े थे और अपनी लोकप्रियता के कारण ‘द वंडर ऑफ जारिया’ कहे जाते थे। 

विज्ञापन
youngest politician from nigeria mahmud sadis baba age falsification candidate
ये है सबसे कम उम्र का पॉलिटिशियन - फोटो : AI

Mahmud Sadis Baba: राजनीति में अक्सर बड़े-बड़े वादे, तीखे भाषण और विवाद सुर्खियां बटोरते हैं, लेकिन कभी-कभी ऐसे चौंकाने वाले मामले सामने आ जाते हैं जो पूरी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर देते हैं। सोचिए, अगर कोई शख्स अपनी उम्र छुपाकर चुनावी मैदान में उतर जाए और खुद को बड़ा नेता साबित करने की कोशिश करे, तो क्या होगा? ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला नाइजीरिया से सामने आया, जिसने लोगों को दंग कर दिया।



यह कहानी है महमूद सादिस बाबा की, जिन्हें लोग ‘अबीन अल-जाजौ’ के नाम से भी जानते हैं। वह नाइजीरिया की सत्ताधारी पार्टी ऑल प्रोग्रेसिव्स कांग्रेस (APC) से जुड़े थे और अपनी लोकप्रियता के कारण ‘द वंडर ऑफ जारिया’ कहे जाते थे। अचानक उनकी चर्चा तब तेज हो गई, जब चुनावी स्क्रीनिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में उनका कद-काठी और चेहरा किसी बच्चे जैसा नजर आ रहा था, लेकिन आत्मविश्वास किसी अनुभवी नेता जैसा था।
 

youngest politician from nigeria mahmud sadis baba age falsification candidate
उम्र को लेकर उठे सवाल - फोटो : adobestock

जब उनसे उनकी उम्र को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने दावा किया कि वह 30 साल के हैं। उन्होंने अपनी छोटी कद-काठी और मासूम दिखने वाली शक्ल की वजह ‘ड्वार्फिज्म’ यानी बौनेपन को बताया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और राजनीति में आने से पहले ड्राइवर के रूप में काम कर चुके हैं। उनके आत्मविश्वास ने कई लोगों को प्रभावित भी किया।
 

Trending Videos
youngest politician from nigeria mahmud sadis baba age falsification candidate
सोशल मीडिया पर सामने आने लगे दस्तावेज - फोटो : adobestock

लेकिन यह कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। कुछ ही समय बाद सोशल मीडिया पर उनके दस्तावेज सामने आने लगे, जिन्होंने पूरे मामले की सच्चाई उजागर कर दी। पासपोर्ट, नेशनल आइडेंटिफिकेशन नंबर (NIN), जन्म प्रमाण पत्र और स्कूल रिकॉर्ड के अनुसार, महमूद का जन्म 1995 नहीं बल्कि 2010 में हुआ था। यानी उनकी असली उम्र महज 15 या 16 साल थी, जो चुनाव लड़ने की न्यूनतम कानूनी उम्र से काफी कम है।

शुरुआत में उनकी पार्टी APC ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया और इसे साजिश बताया। लेकिन जैसे-जैसे पुख्ता सबूत सामने आते गए, पार्टी की स्थिति कमजोर पड़ती गई। आखिरकार सच सामने आने के बाद पार्टी ने उन्हें चुनाव के लिए अयोग्य घोषित कर दिया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
youngest politician from nigeria mahmud sadis baba age falsification candidate
महमूद ने अंततः पीछे हटने का फैसला किया - फोटो : adobestock

विवाद बढ़ने पर महमूद ने भी अंततः पीछे हटने का फैसला किया। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष को एक भावुक पत्र लिखकर चुनावी दौड़ से हटने की घोषणा कर दी। अपने पत्र में उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा के बाद उन्होंने यह कदम उठाया है।
 

विज्ञापन
youngest politician from nigeria mahmud sadis baba age falsification candidate
महमूद ने अंततः पीछे हटने का फैसला किया - फोटो : adobestock

इस तरह एक ऐसे युवक का सपना अधूरा रह गया, जो खुद को देश की राजनीति में स्थापित करना चाहता था। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम ने यह जरूर दिखा दिया कि राजनीति में सच कितनी जल्दी सामने आ सकता है, और झूठ ज्यादा देर तक छुप नहीं सकता।

Apple Mystery: आखिर पानी में तैरता क्यों है सेब? जानिए इसके पीछे का साइंस
Facts: क्या लॉयर और एडवोकेट एक ही होते हैं? जानिए सच्चाई जो ज्यादातर लोग नहीं जानते
North Korea: नॉर्थ कोरिया से भागी लड़की ने किए खौफनाक खुलासे, सच्चाई सुन कांप उठेगी रूह
Pangong Tso: हर घंटे बदलती है अपना रंग, जानें '3 इडियट्स' से फेमस हुई इस लेक का अनोखा राज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed