यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए भारतीय रेलवे कई सेवाएं देती है। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि हमें रेलवे की सुविधाओं के बारे में पता ही नहीं होता। आज हम आपको रेलवे की एक ऐसी ही सुविधा के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके तहत ट्रेन की टिकट बुक करने के लिए आपको लंबी लाइनों में नहीं लगना होगा यानी टिकट बुकिंग काउंटर में यात्रियों को घंटों तक खड़ा नहीं होना पड़ेगा।
प्लेटफॉर्म टिकट से भी की जा सकती है रेलयात्रा, बस आपको खर्च करने होंगे इतने पैसे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10 रुपये में खरीदें प्लेटफॉर्म टिकट
भारतीय रेलवे द्वारा जारी की जाने वाली प्लेटफॉर्म टिकट के कई लाभ हैं। इसके माध्यम से आप प्लेटफॉर्म पर जा सकते हैं और यह आप रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर से महज 10 रुपये में खरीद सकते हैं। हालांकि इसके तहत आपको ट्रेन से सफर करने की अनुमति कुछ शर्तों पर मिलती है। 10 रुपये की टिकट से आप दो घंटे तक प्लेटफॉर्म पर रह सकते हैं अर्थात आपको दो घंटे तक अपने परिजनों को प्लेटफॉर्म तक छोड़ने या उन्हें वहां से लेने की अनुमति मिलती है। आइए जानते हैं कि आप इससे रेलयात्रा कैसे कर सकते हैं।
प्लेटफॉर्म टिकट से ऐसे करें ट्रेन में सफर
वहीं अगर आप प्लेटफॉर्म टिकट से ट्रेन में सफर करते हैं, तो ट्रेन में बैठने के बाद आपको सबसे पहले टीटीई को इसके बारे में बताना होगा और जहां जाना है, वहां का टिकट कटाना होगा। किराए के अतिरिक्त आपसे 250 रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा। यात्री को किराया उसे स्टेशन से चुकाना होगा, जहां से उसने प्लेटफॉर्म टिकट लिया है। इसके अलावा आपको टीटीई को गार्ड सर्टिफिकेट भी दिखाना होगा।
यूटीएस एप से खरीदें प्लेटफॉर्म टिकट
ध्यान रहे कि इसे आप ऑनलाइन यूटीएस एप के जरिए ही खरीद सकते हैं। आईआरसीटीसी की वेबसाइट से आपको प्लेटफॉर्म टिकट नहीं मिलेगी। हालांकि इसके इस्तेमाल के लिए आपको गार्ड सर्टिफिकेट की भी जरूरत होगी, जो आपको गार्ड द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा।
इस बात का रखें ध्यान
वहीं अगर आप ट्रेन में बैठ गए और जानकर टीटीई को यह नहीं बताया कि आपके पास प्लेटफॉर्म टिकट है, तो आपको 1260 रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है। इसके अतिरिक्त आपको छह महिने तक की जेल भी हो सकती है।