सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

तत्काल टिकट रद्द कराने पर भी मिलता है पूरा रिफंड, जानें क्या है प्रोसेस

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: kapil sharma Updated Tue, 05 Mar 2019 05:31 PM IST
विज्ञापन
now get 100 percent refund on tatkal train tickets, these are the updated rules of indian railways

आमतौर पर रेल यात्रियों को पता है कि तत्काल टिकट को बुक कराने के बाद उस पर यात्रा करनी जरूरी हो जाती है। बुकिंग के बाद इसको रद्द कराने पर किसी तरह का कोई रिफंड नहीं मिलता है। हालांकि यहां आपको जानकारी दे दें कि ऐसा नहीं है। तत्काल टिकट को रद्द करने के बाद भी आप पूरा रिफंड पा सकते हैं। 

Trending Videos
now get 100 percent refund on tatkal train tickets, these are the updated rules of indian railways
demo pic

3 घंटे ट्रेन लेट होने पर मिलेगा पूरा रिफंड

अगर आपने भी तत्काल टिकट बुक कराया है और ट्रेन 3 घंटे से अधिक लेट हो गई है, तब भी आपको पूरा पैसा रिफंड होगा। आपको इसके लिए दो काम करने होंगे। पहला कि चार्ट बन गया है और ट्रेन अपने गंतव्य स्थान की ओर चल दी है। दूसरा लेट होने पर आप यात्रा न करें। रिफंड के लिए आपको रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर को लिखकर के देना होगा। अगर इंटरनेट पर टिकट बुक कराई है तो फिर साइट से ही रिफंड मिलने का प्रोसेस करना होगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
now get 100 percent refund on tatkal train tickets, these are the updated rules of indian railways

इन पर भी पूरा मिलेगा रिफंड

नियम के मुताबिक प्रारंभिक रेलवे स्टेशन पर तीन घंटे की देरी से आने पर, रूट में बदलाव, बोर्डिंग स्टेशन के ट्रेन के न जाने पर, कोच डैमेज पर पर आप सौ फिसदी का रिफंड रेलवे से ले सकते हैं। यही नहीं अगर यात्री को लोअर श्रेणी में यात्रा की सुविधा मुहैया कराया जाता है तो रेलवे किराए के अंतर के साथ ही तत्काल का चार्ज भी लौटाएगी।

now get 100 percent refund on tatkal train tickets, these are the updated rules of indian railways

इंटरनेट से होती है बुकिंग

तत्काल टिकट की बुकिंग रेलवे के काउंटर के अलावा इंटरनेट पर आईआरसीटीसी की वेबसाइट से भी होती है। एसी क्लास के लिए टिकट की बुकिंग सुबह 10 बजे से शुरू होती है। वहीं नॉन एसी स्लीपर क्लास के लिए 11 बजे तत्काल बुकिंग होती है।  अभी तक तत्काल टिकट कराने वालों को कैंसिल कराने के बाद रिफंड नहीं मिलता था। लेकिन अब रेलवे ने अपने इस नियम में थोड़ा सा बदलाव कर दिया है। 

विज्ञापन
now get 100 percent refund on tatkal train tickets, these are the updated rules of indian railways

फिलहाल यह है चार्ज

यदि आप ट्रेन के चलने से 48 घंटे पहले टिकट कैंसल कराते हैं तो एसी फर्स्ट क्लास के टिकट पर प्रति व्यक्ति 240 रुपये कटेंगे, वहीं AC 2 टायर के टिकट पर 200 रुपये, एसी 3 टायर/एसी चेयर कार/एसी 3 इकॉनमी पर 180 रुपये और स्लिपर के टिकट पर 120 रुपये कटेंगे। वहीं सेकेंड क्लास के टिकट को कैंसिल कराने पर 60 रुपया शुल्क के तौर पर कटेगा। यह नियम कन्फर्म और वेटिंग टिकट दोनों के लिए है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed