फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SBI Report: सबसे तेज बढ़ेगी हमारी जीडीपी; मजबूत घरेलू मांग, निवेश व खपत से अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती

Thu, 20 Feb 2025 08:38 AM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डायरी, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डायरी, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 20 Feb 2025 08:38 AM IST
सार

SBI Report: राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के अनुसार, 2024-25 में वास्तविक व नॉमिनल जीडीपी वृद्धि दर क्रमशः 6.4 फीसदी व 9.7 फीसदी अनुमानित है। एसबीआई रिपोर्ट के अनुसार, 36 उच्च आवृत्ति संकेतक अर्थव्यवस्था में मजबूती का संकेत दे रहे हैं।

विज्ञापन
India GDP to Grow Fastest with Strong Domestic Demand Investment and Consumption SBI Report
GDP - फोटो : Amar Ujala
loader

मजबूत मांग व खपत के दम पर चालू वित्त वर्ष में दुनिया में हमारी अर्थव्यवस्था सबसे तेज गति से बढ़ेगी। अप्रैल, 2024 से मार्च, 2025 के बीच सकल घरेलू उत्पाद यानी जीडीपी वृद्धि दर 6.3 फीसदी रह सकती है। तीसरी तिमाही में 6.2 से 6.3 फीसदी रहने का अनुमान है। तीसरी तिमाही के आंकड़े 28 फरवरी को आएंगे।
 

India GDP to Grow Fastest with Strong Domestic Demand Investment and Consumption SBI Report
जीडीपी - फोटो : एएनआई

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के अनुसार, 2024-25 में वास्तविक व नॉमिनल जीडीपी वृद्धि दर क्रमशः 6.4 फीसदी व 9.7 फीसदी अनुमानित है। एसबीआई रिपोर्ट के अनुसार, 36 उच्च आवृत्ति संकेतक अर्थव्यवस्था में मजबूती का संकेत दे रहे हैं। स्वस्थ ग्रामीण अर्थव्यवस्था स्थिरता को मजबूत कर रही है। तीसरी तिमाही में पूंजीगत खर्च में सुधार दिख रहा है। देशों के बीच तनाव व आपूर्ति श्रृंखला व्यवधानों से कैलेंडर वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही में मंदी ने भारत सहित अन्य देशों को भी प्रभावित किया।

India GDP to Grow Fastest with Strong Domestic Demand Investment and Consumption SBI Report
GDP - फोटो : Amar Ujala

अर्थव्यवस्था में मजबूती के प्रमुख कारण
पूंजी निवेश में बेहतर सुधार, आईआईपी वृद्धि दर बढ़कर 4.3 फीसदी, उद्योग की बेहतरी और सेवा क्षेत्र में भारी तेजी, सरकार का नीतिगत हस्तक्षेप।

विज्ञापन
विज्ञापन
India GDP to Grow Fastest with Strong Domestic Demand Investment and Consumption SBI Report
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष। - फोटो : ANI

2024 से 2026 तक भारत की वृद्धि दर 6.5 फीसदी पर स्थिर: आईएमएफ

  • अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष का अनुमान है कि 2025 में यूरो क्षेत्र की वृद्धि दर एक फीसदी, अमेरिका की 2.7 फीसदी, ब्रिटेन की 1.6 फीसदी और चीन की विकास दर 4.6 फीसदी रह सकती है।
  • भारत की वृद्धि दर 6.5 फीसदी, रूस की 2.2 फीसदी व दक्षिण अफ्रीका की दर 1.5 फीसदी रहेगी। 2024 से 2026 तक  भारत की जीडीपी 6.5 फीसदी के स्तर से बढ़ेगी।
विज्ञापन
India GDP to Grow Fastest with Strong Domestic Demand Investment and Consumption SBI Report
भारतीय अर्थव्यवस्था। - फोटो : amarujala

अमेरिकी टैरिफ का ज्यादा असर नहीं
एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने कहा, अमेरिकी पारस्परिक टैरिफ का प्रभाव भारत पर सीमित होगा, क्योंकि अर्थव्यवस्था निर्यात पर कम निर्भरता के साथ घरेलू स्तर पर केंद्रित है। भारत दो वर्षों में 6.7-6.8 प्रतिशत जीडीपी वृद्धि हासिल करेगा। आभूषण, फार्मा, कपड़ा व केमिकल पर ज्यादा टैरिफ लग सकता है। अमेरिका जेनेरिक दवाओं पर अधिक टैरिफ नहीं लगाएगा, क्योंकि इससे उसके देश में स्वास्थ्य देखभाल की लागत बढ़ जाएगी। गोल्डमैन सैश ने कहा, ट्रंप के टैरिफ से भारत की अर्थव्यवस्था पर 0.1 से 0.6 फीसदी के बीच असर पड़ सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed