{"_id":"67b6166158fda200c804c4d0","slug":"fake-package-delivery-scam-india-post-sms-fraud-cybercrime-alert-2025-02-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"SCAM ALERT: इंडिया पोस्ट के नाम पर ऑनलाइन ठगी! पैकेज डिलीवरी के नाम पर हो सकता है बड़ा धोखा, रहें सतर्क","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
SCAM ALERT: इंडिया पोस्ट के नाम पर ऑनलाइन ठगी! पैकेज डिलीवरी के नाम पर हो सकता है बड़ा धोखा, रहें सतर्क
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Thu, 20 Feb 2025 08:31 AM IST
सार
इंडिया पोस्ट के नाम पर चल रहे ऑनलाइन स्कैम का भंडाफोड़ हुआ है। इस नए तरह के स्कैम में लोगों को डिलीवरी एड्रेस अपडेट करने के लिए SMS पर लिंक भेजा जा रहा है। लिंक पर क्लिस करते ही फोन हैक होने के मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
1 of 6
India Post GDS 3rd Merit List
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
क्या आपको भी एक एसएमएस आया है जिसमें कहा गया है कि आपका पैकेज किसी वेयरहाउस में अटका हुआ है और अगर आपने 24 घंटे के अंदर अपना पता अपडेट नहीं किया, तो पैकेज वापस कर दिया जाएगा? अगर हां, तो अलर्ट हो जाइए! यह एक नया ऑनलाइन स्कैम है, जो मासूम लोगों को ठगने के लिए फैलाया जा रहा है।
कैसे काम करता है यह स्कैम?
2 of 6
Online Scam
- फोटो : FREEPIK
यह फर्जी मैसेज एकदम असली लग सकता है, जिससे लोगों को जल्दी से एक्शन लेने के लिए मजबूर किया जाता है। मैसेज में एक लिंक दिया जाता है, जो दिखने में इंडिया पोस्ट की वेबसाइट जैसा लगता है, लेकिन असल में यह धोखाधड़ी वाली फेक साइट होती है।
भेजा जाता है फेक लिंक
3 of 6
Online Scam
- फोटो : FREEPIK
जब कोई यूजर इस लिंक पर क्लिक करता है, तो उसे अपना नाम, पता, फोन नंबर, बैंक डिटेल्स और यहां तक कि क्रेडिट कार्ड की जानकारी भरने के लिए कहा जाता है। इस डेटा का इस्तेमाल पहचान की चोरी, फर्जी ट्रांजैक्शन या फिर इसे डार्क वेब पर बेचने के लिए किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मैलवेयर और हैकिंग
4 of 6
Online Scam
- फोटो : FREEPIK
कई मामलों में, यह फर्जी साइट आपके डिवाइस में मैलवेयर भी इंस्टॉल कर सकती है, जिससे आपका फोन या कंप्यूटर हैक हो सकता है।
विज्ञापन
PIB Fact Check की चेतावनी
5 of 6
Online Scam
- फोटो : FREEPIK
प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) फैक्ट चेक ने इस फेक मैसेज का भंडाफोड़ किया है और बताया है कि इंडिया पोस्ट कभी भी ऐसे मैसेज नहीं भेजता, जिसमें पता अपडेट करने के लिए किसी बाहरी लिंक पर क्लिक करने को कहा जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।