फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस सरकारी योजना के नियम में हुआ बदलाव, बेटी के नाम निवेश कर मिलेंगे 73 लाख रुपये

Fri, 20 Dec 2019 02:13 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 20 Dec 2019 02:13 PM IST
विज्ञापन
best government scheme for investment Sukanya Samriddhi Scheme earn money

हर मां-बाप अपने बच्चे का जीवन सफल बनाना चाहते हैं। ऐसे में अगर आप न्यूनतम निवेश पर अधिकतम रिटर्न पाना चाहते हैं तो भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही ऐसी कई बचत योजनाएं हैं, जहां पैसा लगाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इनमें से अधिकांश योजनाएं डाकघरों में भी उपलब्ध है, जहां आप स्मॉल सेविंग स्कीम का फायदा उठा सकते हैं। स्मॉल सेविंग स्कीम के तहत ही सरकार ने सुकन्या समृद्धि नाम की एक खास योजना की शुरुआत की थी, जिसमें रिटर्न तो मिलता ही है, साथ ही उस पर सरकार किसी प्रकार का टैक्स भी नहीं लगाती है। अब केंद्र सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना को लेकर 12 दिसंबर 2019 को एक नया नोटिफिकेशन जारी किया है। 

best government scheme for investment Sukanya Samriddhi Scheme earn money

करना होगा अधिकतम 1.50 लाख का निवेश

इस स्कीम में बेटी के नाम पर 15 साल तक अधिकतम 1.50 लाख रुपये सालाना का निवेश करना होगा। वहीं, एक वित्तीय वर्ष में न्यूनतम जमा राशि 250 रुपये है। इस योजना से आपको काफी फायदा होगा। यह राशि बेटी की पढ़ाई या शादी में लाभकारी रहेगी। आइए जानते हैं इससे आपको 73 लाख रुपये कैसे मिलेंगे। 

best government scheme for investment Sukanya Samriddhi Scheme earn money

ऐसे मिलेंगे 73 लाख रुपये 

मौजूदा ब्याज दर के हिसाब से अगर हर वित्तीय वर्ष में 1.5 लाख रुपये 15 साल तक जमा किया जाता है, तो इस पर आपके द्वारा जमा की गई कुल रकम के साथ ब्याज जोड़ दिया जाए, तो आपके खाते में 45,44,820 रुपये की रकम होगी। यह खाता 21 साल पूरे होने के बाद मैच्योर होगा। ऐसे में खाते पर जमा किए गए रकम पर ब्याज मिलता रहेगा। 21 साल तक यह रकम ब्याज के साथ बढ़कर करीब 73 लाख रुपये हो जाएगी। फिलहाल सुकन्या समृद्धि पर 8.4 फीसदी की ब्याज दर मिल रही है। पहले यह दर 8.1 फीसदी थी।

अधिकतम इतनी उम्र

अगर आपकी बेटी की उम्र 10 साल तक है तो आप सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अकाउंट खोल सकते हैं। निवेश पर इनकम टैक्स कानून के सेक्शन 80C के तहत टैक्स छूट भी मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
best government scheme for investment Sukanya Samriddhi Scheme earn money

अधिकतम तीन खाते

सुकन्या समृद्धि योजना के तहत आप एक लड़की के नाम से एक ही खाता खोल सकते हैं। जिन घरों में दो बेटियां हैं या जुड़वा बच्चे हैं, उनके माता-पिता ज्यादा से ज्यादा तीन खाते खोल सकते हैं। बेटी के 18 साल की उम्र होने पर अकाउंट में जमा 50 फीसदी राशि को आप निकाल सकते हैं। इस निकासी पर भी आपको किसी प्रकार का कोई टैक्स नहीं देना होगा। बेटी की शादी के अवसर पर आप बाकी बची राशि भी खाते से निकालकर करके इसको बंद कर सकते हैं।

विज्ञापन
best government scheme for investment Sukanya Samriddhi Scheme earn money

कहां खुलवा सकते हैं खाता

सुकन्या समृद्धि योजना का खाता आप देश के किसी भी डाकघर या फिर बैंकों में खुलवा सकते हैं। इसके लिए डाकघर और बैंक में जाकर आपको फॉर्म भरना होगा। फॉर्म भरने के बाद नकद, ड्राफ्ट या चेक की मदद से पैसा जमा करना होगा। इसके बाद खाता खुल जाएगा और आपको इस खाते की पासबुक भी मिल जाएगी। फिर जब भी आप खाते में पैसा जमा करें तो उसकी पासबुक में एंट्री जरूर करवा लें, ताकि आपको पता रहे कि कितना पैसा आपने जमा किया है।

इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत

  • सुकन्या स्कीम में खाता खोलने के लिए आपको जिन दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी, वे हैं-
  • बेटी का जन्म प्रमाण पत्र
  • माता-पिता या अभिवावक का पते का प्रमाण (बिजली व फोन का बिल, आधार, एलआईसी पॉलिसी, गैस बिल)
  • माता-पिता या अभिभावक का पहचान पत्र (पैन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed