फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस सरकारी स्कीम के तहत सस्ते में खरीदें शुद्ध सोना, होगा मोटा मुनाफा

Sun, 08 Dec 2019 10:22 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sun, 08 Dec 2019 10:22 AM IST
विज्ञापन
invest in government scheme and buy cheap gold through Sovereign Gold Bond

सोना खरीदने का सपना हर कोई देखता है, लेकिन घरेलू बाजार में इसकी बढ़ती कीमतों के चलते कुछ ही लोग सोना खरीद पाते हैं। भारत में सोने के दाम ने आसमान छू लिया है। इस बीच आज हम आपको सोने में निवेश का एक ऐसा विकल्प बताने जा रहे हैं, जो आपके लिए बेहद लाभदायक साबित हो सकता है। इस सरकारी योजना में निवेश से आपको मोटा मुनाफा हो सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

invest in government scheme and buy cheap gold through Sovereign Gold Bond

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड है बेहद लाभदायक

हम बात कर रहे हैं सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड ( Sovereign Gold Bond ) की, जिसके तहत आप पेपर गोल्ड खरीद सकते हैं। इन्हें सरकार जारी करती है। सरकार इन्हें खरीदने के लिए थोड़े-थोड़े समय पर विंडो खोलती है, जिसकी अवधि अक्सर दो से तीन महीने की होती है। योजना के तहत बाजार मूल्य से काफी सस्ता सोना खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें: भूल जाइए नौकरी का ख्याल, बस थोड़े से पैसों से ये बिजनेस खोलने पर होगी बंपर कमाई

नहीं देना होता मेकिंग चार्ज या जीएसटी

इसकी खास बात ये है कि इसमें आपको मेकिंग चार्ज या जीएसटी का भुगतान भी नहीं करना पड़ता है। अगर आप फिजिकल गोल्ड खरीदतें हैं, तो आपको ज्यादा पैसे चुकाने पड़ते हैं। मेकिंग चार्ज के अतिरिक्त आपको जीएसटी का भुगतान भी करना पड़ता है। लेकिन सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश पर आपको ना तो जीएसटी देना पड़ता है, और ना ही कोई मेकिंग चार्ज। इसलिए इस योजना के तहत आपको बाजार मूल्य की तुलना में सस्ते में सोना मिल जाता है। 

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की एक और बात निवेशकों को आकर्षित करती है और वो यह है कि सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड को आप डीमैट रूप में परिवर्तित भी करवा सकते हैं। बॉन्ड को खरीदने के लिए निवेशकों को सेबी के अधिकृत ब्रोकर को इश्यू प्राइस का भुगतान करना होता है। इसे भुनाते वक्त पैसा निवेशक के खाते में जमा हो जाता है। 

invest in government scheme and buy cheap gold through Sovereign Gold Bond

लोने लेने में भी करेगा मदद

यह बॉन्ड सरकार की ओर से भारतीय रिजर्व बैंक ( RBI ) की ओर से जारी किया जाता है। नेश्नल स्टॉक एक्सचेंज ( NSE ) के अनुसार, गोल्ड बॉन्ड को लोने लेने के दौरान कॉलैटरल के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। बता दें कि यह बॉन्ड एनएसई पर ट्रेड भी करते हैं।

यह भी पढ़ें: यात्रियों के लिए खुशखबरी, भारतीय रेलवे की इस नई पहल से आपको होगा फायदा 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
invest in government scheme and buy cheap gold through Sovereign Gold Bond

शुद्धता की भी कोई चिंता नहीं

इसके अतिरिक्त सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में शुद्धता की भी कोई चिंता नहीं होती। ऐसा इसलिए क्योंकि एनएसई के अनुसार, गोल्ड बॉन्ड की कीमत इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन द्वारा प्रकाशित 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत से लिंक होती है। सोने को आप डीमैट रूप में रख सकते हैं, जिससे यह सुरक्षित रहता है और उस पर कोई खर्च भी नहीं होता है।

यह भी पढ़ें: प्याज की कीमतों ने बनाया नया रिकॉर्ड, यहां 200 रुपये प्रति किलो तक पहुंचे दाम

विज्ञापन
invest in government scheme and buy cheap gold through Sovereign Gold Bond

इस तरह मिलेगी आयकर छूट

गोल्ड बॉन्ड की परिपक्वता अवधि आठ साल की होती है और इस पर सालाना 2.5 फीसदी का ब्याज मिलता है। बॉन्ड पर मिलने वाला ब्याज निवेशक के टैक्स स्लैब के अनुरूप कर योग्य होता है, लेकिन इस पर स्रोत पर कर कटौती (टीडीएस) नहीं होती है। अगर बॉन्ड को तीन साल बाद और आठ साल की परिपक्वता अवधि के पहले बेचा जाता है तो इस पर 20 फीसदी की दर से लांग टर्म कैपिटल गेन (एलटीसीजी) टैक्स लगेगा, लेकिन परिपक्वता अवधि के बाद बेचने पर मिलने वाला ब्याज करमुक्त रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed