सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

दो दिन बाद महंगी हो जाएंगी यह पांच वस्तुएं, जेब पर पड़ेगी और मार

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: Asif Iqbal Updated Fri, 29 Mar 2019 01:58 PM IST
विज्ञापन
These Five Things will become Costly from april one

यह वित्तीय वर्ष खत्म होने में केवल दो दिन का वक्त बचा है। एक अप्रैल से नया वित्तीय वर्ष शुरू हो जाएगा। इस नए वित्तीय वर्ष से आपकी जेब पर काफी बोझ पड़ने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि कई वस्तुएं महंगी हो जाएंगी। हम आपको बताने जा रहे हैं कि एक अप्रैल से किन-किन वस्तुओं के लिए ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ेगा। 

Trending Videos
These Five Things will become Costly from april one

कारें हो जाएंगी महंगी

अगर आप गाड़ी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो फिर दो दिन में ऐसा कर लीजिए। ऐसा इसलिए क्योंकि कई कंपनियां कारों के दामों में 75 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी करने जा रही हैं। जो कंपनियां दाम बढ़ाने जा रही हैं उनमें टाटा मोटर्स, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर्स, जैगुआर लैंड रोवर और महिंद्रा एंड महिंद्रा शामिल हैं। टाटा 25 हजार और महिंद्रा 75 हजार रुपये की बढ़ोतरी करने जा रही है। जैगुआर चार फीसदी की बढ़ोतरी करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
These Five Things will become Costly from april one

रसोई गैस 

रसोई गैस सिलेंडर के दाम भी बढ़ने की संभावना है। अगर आप गैस सिलेंडर का प्रयोग करते हैं तो फिर इन दो दिनों में ऑर्डर करने से बढ़ी हुई कीमत देने से बच जाएंगे। तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस सिलेंडर के दामों में परिवर्तन करती हैं। 
These Five Things will become Costly from april one

कार चलाना होगा महंगा

घरों में पाइप लाइन के जरिए पहुंचने वाली पाइप नेचुरल गैस (पीएनजी) और गाड़ियों में भरी जाने वाली सीएनजी के दाम भी एक अप्रैल से बढ़ सकते हैं। प्राकृतिक गैस के दामों में 18 फीसदी का इजाफा हो सकता है। गैस की कीमत बढ़ने से महंगाई दर में भी बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन
These Five Things will become Costly from april one

बढ़ सकता है हवाई किराया

हवाई किराये में वैसे ही बढ़ोतरी हो रखी है। ऐसे में गर्मी की छुट्टियों में टिकट बुक कराने की सोच रहे लोगों को एक अप्रैल से और मार पड़ने वाली है। सरकार की एक समिति ने हवाई सफर करने वाले यात्रियों से पहले के मुकाबले अधिक यात्री सेवा शुल्क लेने की सिफारिश की है।अगर यह लागू होता है तो फिर टिकट खरीदना महंगा हो जाएगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed